{"_id":"66f3ce5e7feadcde990335aa","slug":"home-minister-said-suspect-in-bengaluru-woman-s-murder-on-the-run-in-odisha-teams-sent-to-nab-him-2024-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Crime: बंगलूरू महिला हत्याकांड के फरार संदिग्ध का लगा पता, पकड़ने गई पुलिस; फ्रिज से मिले थे शव के 30 टुकड़े","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Crime: बंगलूरू महिला हत्याकांड के फरार संदिग्ध का लगा पता, पकड़ने गई पुलिस; फ्रिज से मिले थे शव के 30 टुकड़े
Wed, 25 Sep 2024 02:18 PM IST
काव्या मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
Published by: काव्या मिश्रा
Updated Wed, 25 Sep 2024 02:18 PM IST
सार
बंगलूरू के मल्लेश्वरम इलाके में एक महिला की हत्या करने के बाद उसके शव के 30 से ज्यादा टुकड़े कर दिए गए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जब महिला के घर में फ्रिज खोलकर देखा तो शव के टुकड़ों को देखकर होश उड़ गए थे।
विज्ञापन
कर्नाटक के गृहमंत्री जी परमेश्वर (फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
विस्तार
कर्नाटक के बंगलूरू में बीते 21 सितंबर को चौंकाने वाला मामला सामने आया था। यहां एक फ्लैट में 30 टुकड़ों में महिला की लाश फ्रिज में मिली थी। इस महिला की पहचान 29 साल की महालक्ष्मी के रूप में हुई। अब कर्नाटक के गृहमंत्री जी परमेश्वर ने कहा कि पुलिस ने संदिग्ध की मौजूदगी के बारे में पता लगा लिया है। उसे गिरफ्तार करने के लिए मामले को सुलझाने के लिए गठित टीमों को वहां भेजा है।
विज्ञापन
हम मामले को बहुत गंभीरता से ले रहे: गृहमंत्री
उन्होंने पत्रकारों से कहा, 'हम मामले को बहुत गंभीरता से ले रहे हैं। इस हत्याकांड ने बंगलूरू में सभी को हिलाकर रख दिया है। पुलिस ने पहले ही पहचान कर ली है कि व्यक्ति ओडिशा में है। साथ ही अपराध के पीछे की जानकारी जुटा ली है। संदिग्ध को पकड़ने के लिए तीन से चार टीमें भेजी हैं। बताया जा रहा है कि वह जगह बदल रहा है।'
विज्ञापन
क्या है मामला?
बंगलूरू में मल्लेश्वरम इलाके की एक फ्लैट में महालक्ष्मी की हत्या कर शव के 30 से अधिक टुकड़े किए गए। बाद में एक फ्रिज से बरामद हुए। महालक्ष्मी की मां और बहन के शनिवार को उनके घर पहुंचने पर घटना की जानकारी मिली। बताया जा रहा है कि महिला अपने पति से अलग रह रही थी। इससे पहले गृहमंत्री परमेश्वर ने कहा था कि कुछ जानकारी पहले ही एकत्र कर ली गई है।जल्द ही इस हत्याकांड में शामिल लोगों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
'गिरफ्तारी के बाद और जानकारी मिलेगी'
अब गृहमंत्री ने कहा, 'संदिग्ध को पकड़ने के बाद हमें और जानकारी मिलेगी। दो-तीन लोगों को हिरासत में लिया गया, लेकिन उपलब्ध सबूतों एवं सूचना के आधार पर उस व्यक्ति की संलिप्तता (ओडिशा में) होने का संदेह है। इसलिए उसे सुरक्षित करने के प्रयास किए जा रहे हैं।'
करीबी के हत्याकांड में शामिल होने का संदेह
मृत महिला के अलग रह रहे पति ने उसके एक परिचित व्यक्ति पर वारदात में शामिल होने का संदेह जताया है। महिला सुरक्षा पर एक सवाल का जवाब देते हुए गृहमंत्री ने कहा कि बंगलूरू में महिलाओं की सुरक्षा के लिए पहले से ही बहुत सारी सावधानियां और उपाय किए जा रहे हैं।