फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Home Minister of India Rajnath Singh said deporting of Rohingya Muslims

रोहिंग्याओं को वापस भेजना किसी अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन नहीं: राजनाथ सिंह

Thu, 21 Sep 2017 03:18 PM IST
टीम डिजिटल,अमर उजाला/ नई दिल्ली
टीम डिजिटल,अमर उजाला/ नई दिल्ली Updated Thu, 21 Sep 2017 03:18 PM IST
विज्ञापन
Home Minister of India Rajnath Singh said deporting of Rohingya Muslims
गृहमंत्री राजनाथ सिंह - फोटो : amar ujala

गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने भारत रोहिंग्या मुस्लिमों के मामले में कहा है कि भारत किसी भी अतंरराष्ट्रीय कानून का उल्लघंन नहीं कर रहा है। भारत ने 1951 के यूएन रिफ्यूजी कन्वेंशन में रिफ्यूजियों के लिए किसी समझौते पर हस्ताक्षर नहीं किया था। 

विज्ञापन

 
राजनाथ सिंह ने आगे कहा कि लोगों को यह समझना होगा कि रोहिंग्या का अवैध आना भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा पर बहुत बड़ा खतरा है। इसलिए देश उन्हें किसी भी हालत में शरण नहीं दे सकता है।
विज्ञापन

राजनाथ ने आगे कहा कि रोहिंग्या न तो शरणार्थी हैं और न ही उन्होंने भारत में शरण ही ली है, वे अवैध अप्रवासी हैं। इससे पहले गृह राज्य मंत्री किरण रिजिजू ने भारत में अवैध रूप से 40,000 रोहिंग्याओं को वापस भेजे जाने की बात कही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: रोहिंग्या मुद्दाः पढ़िए, क्या कहता है आंग सान सू ची के बारे में बांग्लादेशी मीडिया


राजनाथ सिंह ने आगे कहा कि म्यांमार से भारत घुस आए रोहिंग्या रिफ्यूजी नहीं हैं, इस सच्चाई को हमें समझना चाहिए। अगर कोई  रिफ्यूजी है तो उसे रिफ्यूजी स्टेटस प्राप्त करने के लिए एक प्रोसेस से गुजरना होता है। रोहिंग्याओं में से किसी ने इस प्रोसेस को फॉलो नहीं किया है।  संयुक्त राष्ट्रसंघ के मुताबिक म्यांमार से अभी तक 4 लाख 20000 से अधिक रोहिंग्या बांग्लादेश में शरण ले चुके हैं। 


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed