फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

टीएमसी नेता मदन मित्रा बोले- सुवेंदु अधिकारी पार्टी में 'वायरस' की तरह थे

Sat, 19 Dec 2020 10:31 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: अनवर अंसारी Updated Sat, 19 Dec 2020 10:31 PM IST
खास बातें

पश्चिम बंगाल में अगले चंद माह में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इसे लेकर राज्य में सियासी पारा चढ़ता जा रहा है। सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के कई विधायकों ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। इन विधायकों ने आज गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में मिदनापुर में भाजपा का दामन थामा। इस दौरान मिदनापुर में रैली को संबोधित करते हुए भाजपा का दामन थामने वाले सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि पश्चिम बंगाल की आर्थिक स्थिति बहुत खराब स्थिति में है। अगर राज्य को इससे मुक्त करना है, तो इसकी बागडोर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सौंपने की जरूरत है। वहीं, रैली को संबोधित करते हुए अमित शाह ने सूबे की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि किसानों, मजदूरों, विस्फोटों की समस्या का हल पीएम मोदी के नेतृत्व वाली सरकार है। हम राज्य में 200 से ज्यादा सीटें जीतेंगे। 

विज्ञापन
Home Minister Amit Shah west bengal tour Live Updates TMC MLA join BJP Road Show
रविशंकर प्रसाद - फोटो : ANI

लाइव अपडेट

08:48 PM, 19-Dec-2020

सुवेंदु अधिकारी पार्टी में एक वायरस की तरह

टीएमसी नेता मदन मित्रा ने कहा कि सुवेंदु अधिकारी पार्टी में एक वायरस की तरह थे जिसके निकलने से कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। उन्होंने कहा कि हमलोग आने वाले विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज करेंगे।
06:46 PM, 19-Dec-2020

बंगाल की जनता टीएमसी के कुशासन से अब ऊब चुकी है

केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि बंगाल की जनता टीएमसी के कुशासन से अब ऊब चुकी है। आज मैं सुवेंदु अधिकारी के पार्टी में शामिल होने पर स्वागत करता हूं। इतनी बड़ी संख्या में टीएमसी, सीपीआई और कांग्रेस के एमएलए और एमपी आए मैं इनलोगों का भी धन्यवाद करता हूं। बंगाल में भाजपा की निर्णायक जीत होगी।

विज्ञापन
05:31 PM, 19-Dec-2020

अमित शाह बंगाल की राजनीति को नहीं समझतेः कल्याण बनर्जी

अमित शाह पश्चिम बंगाल की राजनीति की वास्तविकता को नहीं समझते हैं। ममता बनर्जी तीसरी बार सत्ता में आएंगी। लोगों में उसके प्रति विश्वास है: कल्याण बनर्जी, टीएमसी
 
04:44 PM, 19-Dec-2020

शाह ने दलबदल पर दिया जवाब

पार्टी के वरिष्ठ सदस्य टीएमसी छोड़ रहे हैं। दीदी ने भाजपा पर दोषारोपण के लिए पार्टी सदस्यों को लोभ देने का आरोप लगाया। लेकिन मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि जब उन्होंने टीएमसी बनाने के लिए कांग्रेस छोड़ी थी, तब क्या यह दलबदल नहीं था? यह तो सिर्फ शुरुआत है। चुनाव में वह अकेली रह जाएंगी।
04:33 PM, 19-Dec-2020

बंगाल को 'सोनार बांग्ला' बनाएंगे

अमित शाह ने कहा कि आपने तीन दशक कांग्रेस को, 27 साल कम्युनिस्टों को और 10 साल ममता दीदी को दिए। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को 5 साल का समय दीजिए, हम बंगाल को 'सोनार बांग्ला' बनाएंगे।
03:38 PM, 19-Dec-2020

मोदी जी के नेतृत्व में जीतीं 18 सीटें

गृह मंत्री ने कहा, कुछ बड़बोले नेताओं ने कहा कि बंगाल में तृणमूल को कोई हरा नहीं सकता। मैं उनको याद कराना चाहता हूं कि संसद के चुनाव के अंदर कहते थे कि भाजपा का खाता नहीं खुलेगा। हमारे दिलीप घोष की आध्यक्षता और मोदी जी के नेतृत्व में 18 सीटें भाजपा ने जीती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
03:38 PM, 19-Dec-2020

किसानों, मजदूरों, विस्फोटों की समस्या का हल पीएम मोदी के नेतृत्व वाली सरकार

रैली को संबोधित करते हुए कहा, बंगाल में किसानों की समस्याओं का समाधान पीएम मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार है। बंगाल में मजदूरों की समस्याओं का समाधान पीएम मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार है। बंगाल में लगातार हो रहे विस्फोटों और हमलों का हल पीएम मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार है।
03:36 PM, 19-Dec-2020

टीएमसी जितना हमला करेगी, हम उतना जीत की ओर बढ़ेंगे

अमित शाह ने कहा, 300 से अधिक भाजपा कार्यकर्ताओं ने बंगाल में अपनी जान गंवाई है, लेकिन हम नीचे झुकेंगे नहीं। जितना अधिक टीएमसी हम पर हमला करेगी, उतनी ही आक्रामक तरीके से हम जीत की ओर बढ़ेंगे।
03:34 PM, 19-Dec-2020

मां माटी मानुष के नारे को टोलबाजी, तुष्टीकरण और भतीजावाद में परिवर्तित किया

रैली को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा, भाजपा में जो लोग आज आ रहे हैं वो मां माटी मानुष के नारे के साथ निकले थें। लेकिन ममता दीदी की सरकार ने मां माटी मानुष के नारे को टोलबाजी, तुष्टीकरण और भतीजावाद में परिवर्तित कर दिया।
03:32 PM, 19-Dec-2020

अम्फान में भेजा पैसा टीएमसी के गुंडों के खाते में गया

गृह मंत्री ने कहा, आपने बंगाल में विकास का वादा किया था। ऐसा कभी नहीं हुआ। भ्रष्टाचार बढ़ा, गुंडागर्दी बढ़ी। पीएम मोदी द्वारा अम्फान के दौरान भेजा गया सारा पैसा टीएमसी गुंडों की जेब में चला गया।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed