{"_id":"62977164fdc58150a74b6b1d","slug":"home-minister-amit-shah-to-review-situation-in-kashmir-on-june-3-with-lt-gov-of-jk-manoj-sinha-and-others","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu Kashmir: गृह मंत्री अमित शाह तीन जून को करेंगे अहम बैठक, कश्मीर की स्थिति की समीक्षा करेंगे","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Jammu Kashmir: गृह मंत्री अमित शाह तीन जून को करेंगे अहम बैठक, कश्मीर की स्थिति की समीक्षा करेंगे
Wed, 01 Jun 2022 10:28 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Wed, 01 Jun 2022 10:28 PM IST
सार
ताया जा रहा है कि गृह मंत्री अमित शाह तीन जून को जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा व अन्य के साथ अहम बैठक करने वाले हैं। इस दौरान वे कश्मीर की स्थिति की समीक्षा करेंगे।
विज्ञापन
Union Home Minister Amit Shah
- फोटो : ANI
विस्तार
जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा व्यवस्था और हालातों पर बड़ी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि गृह मंत्री अमित शाह तीन जून को जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा व अन्य के साथ अहम बैठक करने वाले हैं। इस दौरान वे कश्मीरी पंडितों की हत्या और घाटी की स्थिति की समीक्षा करेंगे।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि यह बैठक घाटी में आतंकवादियों द्वारा हिंदू सरकारी कर्मचारियों की लक्षित हत्याओं और प्रशासन द्वारा की जा रही अमरनाथ यात्रा की तैयारियों को लेकर हो रही है। अमरनाथ यात्रा इस माह के अंत से शुरू होगी। बैठक दिल्ली में होनी है, जिसमें एनएसए डोभाल और जम्मू-कश्मीर के डीजीपी और गृह मंत्रालय के संबंधित अधिकारी हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
इससे पहले केंद्रीय गृह सचिव अजय कुमार भल्ला ने एक उच्च स्तरीय बैठक की। इस दौरान जम्मू-कश्मीर के मुख्य सचिव और अन्य वरिष्ठ सचिव मौजूद रहे। इसमें जम्मू-कश्मीर में प्रधानमंत्री विकास पैकेज (पीएमडीपी) के तहत परियोजनाओं के कार्यान्वयन की समीक्षा की गई।
विज्ञापन
इस दौरान उन्होंने घाटी में कश्मीरी पंडित प्रवासियों के लिए 6000 मकानों के निर्माण की जानकारी देते हुए बताया कि ज्यादातर मकानों पर काम तेज गति से चल रहा है। भल्ला ने बताया कि दिसंबर 2022 तक करीब 1324 मकानों का काम पूरा हो जाएगा।