{"_id":"5ecfe8f2dae27065ca53d334","slug":"home-minister-amit-shah-spoke-to-chief-ministers-to-get-their-views-on-coronavirus-lockdown","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वायरस लॉकडाउन को लेकर गृह मंत्री अमित शाह ने की मुख्यमंत्रियों से बात","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोरोना वायरस लॉकडाउन को लेकर गृह मंत्री अमित शाह ने की मुख्यमंत्रियों से बात
Thu, 28 May 2020 10:09 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Thu, 28 May 2020 10:09 PM IST
सार
- लॉकडाउन को लेकर शाह ने जाने मुख्यमंत्रियों के विचार
- 25 मार्च को हुई थी देशव्यापी लॉकडाउन ओकी शुरुआत
- 31 मई को समाप्त होना है लॉकडाउन का चौथा चरण
विज्ञापन
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार देर शाम सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से लॉकडाउन के संबंध में बात की। इस दौरान शाह ने मुख्यमंत्रियों से कोरोना वायरस के बारे में उनके विचार जाने। वार्ता में लॉकडाउन को आगे बढ़ाने या न बढ़ाने की संभावनाओं पर भी चर्चा हुई।
विज्ञापन
बता दें कि देश में कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए 25 मार्च से पूरे देश में लॉकडाउन की शुरुआत की गई थी। देश में लॉकडाउन का फिलहाल चौथा चरण चल रहा है जो 31 मई को समाप्त होगा। माना जा रहा है कि लॉकडाउन के शुरुआती दौर में आम जनजीवन को पूरी तरह से रोक दिया गया था, लोगों को घरों में ही रहने के निर्देश दिए गए थे।
विज्ञापन
आवश्यक सेवाओं के अलावा सभी गतिविधियों पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। हालांकि, समय के साथ लॉकडाउन में राहतें दी गई हैं। देश में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 1,58,333 हो गई है, जिनमें से 86,110 सक्रिय मामले हैं, 67,692 लोग ठीक हो चुके हैं और अब तक 4,531 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन