फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Home minister Amit Shah review MHA works at 'Chintan Shivir' with senior officers

MHA: PM मोदी के 'विजन 2047' पर शाह ने दूसरे चिंतन शिविर में की चर्चा, आतंकवाद, कट्टरपंथ से निपटने के लिए कहा

Fri, 19 May 2023 11:46 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: काव्या मिश्रा Updated Fri, 19 May 2023 11:46 PM IST
सार

इससे पहले शाह ने 18 अप्रैल को गृह मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के पहले 'चिंतन शिविर' की अध्यक्षता की थी। शाह ने शिविर में साइबर अपराध प्रबंधन, पुलिस बलों के आधुनिकीकरण, आपराधिक न्याय प्रणाली में आईटी के बढ़ते उपयोग पर जोर दिया था।

विज्ञापन
Home minister Amit Shah review MHA works at 'Chintan Shivir' with senior officers
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज दूसरे 'चिंतन शिविर' की अध्यक्षता की। नई दिल्ली में होने वाले चिंतन शिविर में पीएम मोदी के 'विजन 2047' को अमल में लाने के लिए एक्शन प्लान पर चर्चा की गई। बता दें, गृह मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी इसमें हिस्सा लिया है। चिंतन शिविर का उद्देश्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बातचीत करना और प्रधानमंत्री के ‘विजन 2047’ के लक्ष्य की प्राप्ति के लिए कार्ययोजना बनाना है। मोदी ने ‘विजन डॉक्यूमेंट ऑफ इंडिया @ 2047’ के तहत 2047 तक भारत को विकसित देश बनाने का लक्ष्य रखा है। 

विज्ञापन


प्रथम बनने से कोई नहीं रोक सकता
गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि गृह मंत्रालय को 25 साल का रोडमैप तैयार करना चाहिए ताकि भारत को दुनिया में अव्वल बनाने में सफलता मिले। उन्होंने कहा, भारत को हर क्षेत्र में सर्वप्रथम बनने से अब कोई नहीं रोक सकता। गृहमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दुनिया में भारत का स्थान तेजी से बढ़ रहा है और इसे दुनिया में हर क्षेत्र में प्रथम बनने से कोई नहीं रोक सकता। शाह ने कहा कि बिजली की खपत को कम करने के लिए गृह मंत्रालय के सभी कार्यालय भवनों के लिए अधिक से अधिक सौर ऊर्जा का प्रावधान किया जाना चाहिए। गृह मंत्री ने मंत्रालय के काम की सराहना करते हुए अधिकारियों से विजन 2047 में निर्धारित लक्ष्यों को हासिल करने के लिए और अधिक लगन से काम करने का आह्वान किया।

विज्ञापन


चिंतन शिविर की अध्यक्षता की थी
इस साल की शुरुआत में, 'इंडिया @ 2047' योजना के हिस्से के रूप में जल सुरक्षा की चुनौतियों को संबोधित करते हुए, प्रधानमंत्री ने राजनीतिक इच्छाशक्ति, सार्वजनिक वित्तपोषण, साझेदारी, सार्वजनिक भागीदारी और स्थिरता के लिए 5पी मंत्र की घोषणा की थी। इससे पहले शाह ने 18 अप्रैल को गृह मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के पहले 'चिंतन शिविर' की अध्यक्षता की थी। शाह ने शिविर में साइबर अपराध प्रबंधन, पुलिस बलों के आधुनिकीकरण, आपराधिक न्याय प्रणाली में आईटी के बढ़ते उपयोग, भूमि सीमा प्रबंधन और तटीय सुरक्षा मुद्दों के लिए एक पारिस्थितिकी तंत्र विकसित करने पर जोर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन


पहले 'चिंतन शिविर' का उद्देश्य मंत्रालय के काम की समीक्षा करना और पीएम मोदी के 'विजन 2047' को लागू करने के लिए एक एक्शन प्लान तैयार करना था। यहां शाह ने भर्ती प्रक्रिया को तेजी से शुरू करने की आवश्यकता पर भी ध्यान केंद्रित किया। उन्होंने कहा था कि भविष्य की रिक्तियों की भर्ती की प्रक्रिया काफी पहले शुरू की जानी चाहिए।

ट्रेनिंग के महत्व पर भी जोर दिया
शाह ने अधिकारियों से कहा था कि विभागीय पदोन्नति समितियों की बैठकें नियमित रूप से होनी चाहिए। इससे कर्मचारियों को समय पर पदोन्नति मिल सकेगी। साथ ही उन्होंने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के कर्मियों के लिए विभिन्न कल्याणकारी उपाय करने पर भी जोर दिया था। गृह मंत्री ने तब ट्रेनिंग के महत्व पर भी जोर दिया था। उन्होंने कहा कि गृह मंत्रालय के सभी विंगों द्वारा नियमित ट्रेनिंग आयोजित किया जाना चाहिए। शाह ने तब गृह मंत्रालय के अधिकारियों को विकास योजनाओं की निगरानी के लिए क्षेत्र का दौरा करने का सुझाव दिया था।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed