फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   home minister amit shah on cyclone michaung in andhra pradesh and tamilnadu

Home Ministry: आंध्र-तमिलनाडु में SDRF के लिए दूसरी किस्त जारी, बाढ़ प्रभावित चेन्नई के लिए शमन परियोजना मंजूर

Thu, 07 Dec 2023 02:27 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता महतो Updated Thu, 07 Dec 2023 02:27 PM IST
सार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक पोस्ट में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गृह मंत्रालय को आंध्र प्रदेश को 493.60 रुपये और तमिलनाडु को 450 करोड़ रुपये के तौर पर एसडीआरएफ की दूसरी किस्त पहले ही जारी करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
home minister amit shah on cyclone michaung in andhra pradesh and tamilnadu
Amit Shah - फोटो : Social Media

विस्तार

चक्रवात मिचौंग के कारण तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश के कई इलाकों में बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई है। मंगलवार को आंध्र प्रदेश में नेल्लोर और मछलीपट्टनम के बीच तट से टकराने से पहले चक्रवाती तूफान ने चेन्नई समेत तमिलनाडु के चार जिलों में भारी तबाही मचाई। मुख्यमंत्री दफ्तर से जारी डेटा के अनुसार चक्रवात मिचौंग की वजह से 194 गांवों के 40 लोग और दो शहर प्रभावित हुए हैं। इसपर केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने चिंता जताई है। 
विज्ञापन


चक्रवात मिचौंग पर बोले अमित शाह
चक्रवाती तूफान के कारण तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में भारी नुकसान के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट किया। उन्होंने इस पोस्ट में कहा, 'आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई क्षेत्र जलमग्न हो गए हैं, इससे फसलों को बहुत नुकसान पहुंचा है। राज्य सरकारों की मदद करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गृह मंत्रालय को आंध्र प्रदेश को  493.60 रुपये और तमिलनाडु को 450 करोड़ रुपये के तौर पर एसडीआरएफ की दूसरी किस्त पहले ही जारी करने के निर्देश दिए हैं। हालांकि, केंद्र ने दोनों राज्यों की पहली किस्त पहले ही जारी कर दी थी। मैं चक्रवाती तूफान से प्रभावित लोगों की सुरक्षा और कल्याण के लिए प्रर्थना करता हूं। इस कठिन समय में हम उनके साथ खड़े हैं।'
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आगे लिखा, 'चेन्नई ने भीषण बाढ़ का अनुभव किया है। पिछले आठ वर्षों में यह तीसरी बार ऐसा हुआ है। महानगरीय शहरों में भारी बारिश होने के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुआ है। स्थिति को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहली शहरी बाढ़ शमन परियोजना के लिए 561.29 करोड़ रुपये की मंजूरी दे दी है। यह परियोजना चेन्नई को बाढ़ से बचाने में मदद करेगी।' 

तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में चक्रवाती तूफान के कारण कई इलाकों में बिजली बाधित रही। भारी बारिश के बाद आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई इलाकों में अभी भी जलभराव देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed