फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Home Minister Amit Shah on 57th BSF Raising Day said BSF & CAPF have sacrificed their lives for the country 

BSF Raising Day: अमित शाह बोले- देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने में सबसे आगे है बीएसएफ, सभी शहीदों को पूरे देश की ओर से श्रद्धांजलि 

Sun, 05 Dec 2021 11:40 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sun, 05 Dec 2021 11:40 AM IST
सार

बीएसएफ के 57वें स्थापना दिवस समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि दुनिया की सबसे बड़ी सीमा की रक्षा करने वाला सबसे बड़ा बल बीएसएफ है। 
 

विज्ञापन
Home Minister Amit Shah on 57th BSF Raising Day said BSF & CAPF have sacrificed their lives for the country 
अमित शाह - फोटो : ANI

विस्तार

सीमा सुरक्षा बल(बीएसएफ) के 57वें स्थापना दिवस के मौके पर जैसलमेर में एक समारोह का आयोजन किया गया। इसमें  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि बीएफएफ की स्थापना के बाद पहली बार यह समारोह देश की सीमा से सटे जिले में मानने का निर्णय लिया गया है। इस परंपरा को जारी रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि देश के पुलिस बल, बीएसएफ और सीआरपीएफ के 35 हजार से ज्यादा जवानों ने अलग-अलग जगहों पर अपना बलिदान दिया है। मुझे गर्व है कि बीएसएफ इसमें सबसे आगे है। उन्होंने कहा देश के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले जवानों को मैं पूरे देश की तरफ से श्रद्धांजलि देता हूं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आज दुनिया की सबसे बड़ी सीमा की रक्षा करने वाला बल बीएसएफ ही है। उन्होंने कहा सीमा सुरक्षित हो, तभी देश प्रगति कर सकता है। बीएसएफ और अन्य सुरक्षा बल इस काम को बखूबी अंजाम दे रहे हैं। आयोजन में बीएसएफ के महानिदेशक पंकज कुमार भी मौजूद थे। उन्होंने बताया कि हाल में 50 हजार सीएपीएफ जवानों की भर्ती हुई है, जल्द और भर्तियां होंगी।
विज्ञापन


बीएसएफ को मिल रहीं विश्वस्तरीय तकनीकि 
केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि सीमा सुरक्षा बल हमारा प्राथमिक रक्षा पंक्ति है। हमारी सरकार के लिए राष्ट्र सुरक्षा का मतलब ही है सीमाओं की सुरक्षा। बीएसफ को सीमाओं की सुरक्षा करने के लिए विश्वस्तरीय सुविधाएं और तकनीकि से लैस किया जा रहा है। हमारी सरकार इसके लिए प्रतिबद्ध भी है। इस मौके पर गृह मंत्री ने बीएसएफ जवानों को मेडल देकर सम्मानित भी किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अमृतकाल के रूप में दिखेगा ये कालखंड 
अमित शाह ने कहा कि भारत की आजादी को 75 साल हो गए हैं। हमारी सरकार इसे अमृत महोत्सव के रूप में मना रही है। 25 साल बाद जब आजादी की शताब्दी होगी तब यह 25 साल का कालखंड अमृतकाल के रूप में दिखेगा। 

ड्रोन रोधी स्वदेशी तकनीक के विकास पर जोर
सरकार नए खतरों को समझते हुए वैश्विक तकनीकें अपने सैनिकों और सीमा सुरक्षा के लिए मुहैया करवा रही है। बीएसएफ, एनएसजी और डीआरडीओ मिलकर ड्रोन-रोधी स्वदेशी तकनीक विकसित करने पर काम कर रहे हैं। जल्द ही यह सामने आएगी। -अमित शाह, केंद्रीय गृहमंत्री

लोंगेवाला के वीर से मुलाकात
गृहमंत्री ने 1971 में लोंगेवाला में हुए भारत-पाकिस्तान के ऐतिहासिक युद्ध के सैनिक भैरों सिंह राठौड़ से मुलाकात की। उन्होंने युद्ध नायक राठौड़ से मुलाकात को अपना सौभाग्य बताया और कहा कि उनके साहस व मातृभूमि के प्रति प्रेम ने इतिहास रचा है। यह देशवासियों के हृदय में असीम श्रद्धा जगाता है। केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह भी इस दौरान मौजूद थे। हिंदी फिल्म बॉर्डर में अभिनेता सुनील शेट्टी ने भैरों सिंह का किरदार निभाया था।


सीमा पर सड़क निर्माण का बजट बढ़ाया
शाह ने बताया, सीमा सुरक्षा के लिए मजबूत बुनियादी ढांचा जरूरी है, इसे समझते हुए सरकार ने सीमा पर सड़क निर्माण के लिए 2014 से 2020 में बजट को बढ़ाकर 44,600 करोड़ रुपए किया। 2008 से 2014 में यह 23,700 करोड़ रुपए था। 2007 से 2020 के दौरान भारत ने 14,450 किमी लंबी सड़कें सीमा पर बनाई, इनमें 7,270 किमी में पुल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed