फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Home Minister Amit Shah Inaugurate Azadi ka Amrit Mahotsav Conference After Completing 1 Year News in Hindi

अमित शाह बोले: सहकारी समितियों के कामकाज में दखल देने की केंद्र की कोई मंशा नहीं, अगले आठ-नौ महीनों में सहकारिता नीति तैयार हो जाएगी

Tue, 12 Apr 2022 06:13 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 12 Apr 2022 06:13 PM IST
सार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लोगों से संकल्प लेने का आह्वान करते हुए कहा कि ये संकल्प लेने का वर्ष है और आगामी 25 वर्षो का अमृत काल संकल्प को सिद्ध करने का समय है।

विज्ञापन
Home Minister Amit Shah Inaugurate Azadi ka Amrit Mahotsav Conference After Completing 1 Year News in Hindi
अमित शाह - फोटो : Twitter@ Bjp4india

विस्तार

आजादी का अमृत महोत्सव में सालभर चलने वाले अमृत समागम का उद्घाटन करने के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपना संबोधन दिया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव शायद एक पीढ़ी के बाद किसी के भाग्य में ऐसा समय आता है कि हम इसको मना पाएं। हम सब सौभाग्यशाली हैं कि आज आजादी के अमृत महोत्सव के वर्ष में हम पर ऐसा कोई न कोई दायित्व है कि इससे जुड़ने का सौभाग्य हम सबको मिला है।

विज्ञापन


गृह के अलावा केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को कहा कि राज्यों की सहकारी समितियों के कामकाज में दखल देने की केंद्र की कोई मंशा नहीं है। वह आपसी बातचीत एवं समन्वय के जरिए राज्यों के सहकारिता कानूनों में एकरूपता लाने की कोशिश करेगा। शाह ने सहकारिता नीति पर दो-दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि सहकारी समितियों को मौजूदा दौर की चुनौतियों के हिसाब से बनाए जाने की जरूरत है और अगले आठ-नौ महीनों में सहकारिता नीति तैयार हो जाएगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सहकारिता क्षेत्र में कई तरह के सुधारों की जरूरत है जिनके बारे में सहकारिता मंत्रालय के पोर्टल पर सुझाव भेजे जा सकते हैं। इस मौके पर सहकारिता राज्यमंत्री बीएल वर्मा, सचिव डीके सिंह, राष्ट्रीय सहकारी समिति विकास निगम (एनसीडीसी) के प्रबंध निदेशक संदीप कुमार नायक और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हम व्यक्तिगत रूप से भी कोई न कोई संकल्प लें, जो भारत को आगे बढ़ाए: शाह
इससे पहले अमृत समागम का उद्घाटन करने के बाद अमित शाह ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के वर्ष को उन्होंने संकल्प वर्ष के रूप में मनाने का भी निर्णय किया है और पूरे देश की जनता का आह्वान किया है कि आजादी के अमृत महोत्सव के रूप में हम व्यक्तिगत रूप से भी कोई न कोई संकल्प लें, जो भारत को आगे बढ़ाए।

पीएम मोदी ने जनभागीदारी के साथ आजादी का अमृत महोत्सव मनाने को कहा
अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश से आग्रह किया है कि व्यापक जनभागीदारी के साथ आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जाए। राष्ट्रगान, रंगोली बनाने, स्वतंत्रता संग्राम पर शोध और संकलन का कार्यक्रम हो, मेरा गांव-मेरी धरोहर पर कार्यक्रम हो।

पीएम मोदी ने स्वतंत्रता सेनानियों की स्मृति को पुनर्जीवित करने पर ज्यादा बल दिया
अमित शाह ने कहा कि पीएम मोदी ने आजादी के आंदोलन के सभी स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि देना और उनकी स्मृति को पुनर्जीवित करने पर ज्यादा बल दिया है। आप सब यहां से अपने अपने राज्य में जाकर इस विषय को नीचे तक पहुंचाने का प्रयास करे।

दल, जाति और मजहब से उठकर देश को समर्पित करें अगले 25 वर्ष : शाह
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा, दुनिया का सबसे विकसित देश बनने के लिए प्रत्येक देशवासी को दल, जाति और मजहब से ऊपर उठकर अगले 25 वर्ष देश के लिए समर्पित करने होंगे। इस वर्ष को संकल्प वर्ष के तौर पर मनाने का निर्णय किया है। दिल्ली में मंगलवार को अमृत समागम में शाह ने सभी राज्यों से अमृत महोत्सव में सक्रियता और उत्साह से भाग लेने की अपील की। 


उन्होंने कहा, नहीं पता 25 वर्ष बाद किसकी सरकार होगी, कौन प्रधानमंत्री होगा, लेकिन देश जरूर होगा। इसलिए सभी मिलकर भारत को दुनिया का सबसे विकसित देश बनाने के संकल्प को पूरा करने में अपना योगदान देना चाहिए। शाह ने कहा, बच्चों को आजादी के संघर्ष और उन आंदोलनकारियों के बारे में बताया जाना चाहिए। यह भारत की आने वाली पीढ़ी को इस स्वर्णिम अवसर के साथ जोड़ने का समय है। उन्होंने कहा, सभी के छोटे-छोटे संकल्पों से ही देश को आगे बढ़ाने का बड़ा संकल्प पूरा होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed