फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   home minister amit shah apologies to muslim women know all about it

अमित शाह ने मुस्लिम महिलाओं से मांगी माफी, जानिए क्या है वजह

Sun, 18 Aug 2019 08:50 PM IST
Trainee Trainee डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Trainee Trainee Updated Sun, 18 Aug 2019 08:50 PM IST
विज्ञापन
home minister amit shah apologies to muslim women know all about it
अमित शाह (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

तीन तलाक विरोधी कानून को मुस्लिम समाज के लिए एक बड़े सुधार के तौर पर देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि इस कानून के आ जाने के बाद देश की मुस्लिम महिलाओं की जिंदगी में बड़ा बदलाव आएगा और अब कोई उन्हें तीन तलाक देने का भय नहीं दिखा सकेगा। लेकिन इस कानून को पारित कराने में अहम भूमिका निभाने वाले भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और देश के गृहमंत्री अमित शाह ने देश की मुस्लिम महिलाओं से माफी मांगी है। एक नागरिक के तौर उन्होंने मुस्लिम महिलाओं से यह कहते हुए माफी मांगी कि दुर्भाग्य से इस देश में मुस्लिम बहनों को अब तक तीन तलाक का दंश झेलना पड़ा जबकि तमाम मुस्लिम देश इस कुप्रथा से पचासों साल पहले मुक्ति पा चुके हैं। लाखों मुस्लिम बहनों और उनके बच्चों को इस तरह के किसी कानून के अभाव में भारी परेशानियां झेलनी पड़ीं और उनका जीवन नारकीय बना रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन


तीन तलाक पर आयोजित एक कार्यक्रम में बोलते हुए अमित शाह ने कहा कि अनेक मुस्लिम देश इस कुप्रथा से मुक्ति पा चुके हैं, लेकिन हमारे देश में इसे इस्लाम का एक अंग बताकर मुस्लिम महिलाओं पर थोपा जाता रहा। उन्होंने कहा कि यह सब केवल सत्ता पाने के शॉर्टकट के कारण हुआ। क्योंकि कुछ लोग केवल इसी तरह के कामों के जरिए सत्ता पाना चाहते हैं। जबकि असली सरकार वह होती है जो सबको साथ लेकर चले और समाज को आगे की दिशा में लेकर चले। लेकिन सबको साथ लेने के लिए कठिन काम करने पड़ते हैं, इसीलिए कुछ लोग सिर्फ सत्ता के शॉर्टकट में यकीन रखते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मोदी सबसे बड़े समाज सुधारकों में से एक

अमित शाह ने कहा कि आने वाला समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सबसे बड़े समाज सुधारकों की लिस्ट में याद करेगा, क्योंकि उन्होंने किसी वर्ग विशेष के लिए नहीं, बल्कि समाज की भलाई के लिए काम किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और ओवैसी जैसे लोग आज तक इस कानून का बचाव करते रहे और दो बार इस कानून को पास होने से रोक दिया। कांग्रेस के पास खुद को प्रगतिशील दिखाने का बड़ा मौका था, लेकिन उसने यह मौका भी गंवा दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed