{"_id":"60d790411d2d4c5e384b1458","slug":"home-guard-gets-reward-for-honesty-by-cm-biswa-sarma-appointed-constable-in-assam","type":"story","status":"publish","title_hn":"असम: होमगार्ड को मिला ईमानदारी का इनाम, सीएम बिस्व सरमा ने कांस्टेबल किया नियुक्त","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
असम: होमगार्ड को मिला ईमानदारी का इनाम, सीएम बिस्व सरमा ने कांस्टेबल किया नियुक्त
Sun, 27 Jun 2021 02:08 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, गुवाहाटी
एजेंसी, गुवाहाटी
Published by: Kuldeep Singh
Updated Sun, 27 Jun 2021 02:08 AM IST
सार
- मुख्यमंत्री ने होमगार्ड बरसिंग बे की 12 करोड़ रुपये के ड्रग्स को जब्त कराकर ईमानदारी के लिए शनिवार को पुलिस कांस्टेबल के पद पर नियुक्ति देते हुए उसे सम्मानित किया।
विज्ञापन
होमगार्ड बरसिंग बे
- फोटो : social media
विस्तार
असम के मुख्यमंत्री डॉ हिमंत बिस्व सरमा ने शनिवार को होमगार्ड बरसिंग बे को असम पुलिस में कांस्टेबल के रूप में नियुक्ति पत्र सौंपा। बे ने असम के पहाड़ी जिले कार्बी आंग्लांग में ड्यूटी के दौरान ड्रग्स तस्करों के प्रलोभन को अस्वीकार करते हुए 12 करोड़ रुपये के ड्रग्स को जब्त कराकर ईमानदारी की मिसाल पेश की।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने होमगार्ड बरसिंग बे की 12 करोड़ रुपये के ड्रग्स को जब्त कराकर ईमानदारी के लिए शनिवार को पुलिस कांस्टेबल के पद पर नियुक्ति देते हुए उसे सम्मानित किया। कार्यक्रम में राज्य के पुलिस महानिदेशक भास्कर ज्योति महंत और मंत्री केशव महंत के अलावा अन्य कई मंत्री और शीर्ष अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन