फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Hollywood and Bollywood join Finance Bill debate in Rajyasabha

...जब फाइनेंस बिल डिबेट में हॉलीवुड-बॉलीवुड का लगा तड़का

Tue, 28 Mar 2017 08:44 AM IST
amarujala.com- Presented by: राघवेंद्र मिश्र
amarujala.com- Presented by: राघवेंद्र मिश्र Updated Tue, 28 Mar 2017 08:44 AM IST
विज्ञापन
 Hollywood and Bollywood join Finance Bill debate in Rajyasabha
राज्यसभा में डिबेट (फाइल) - फोटो : indian express
राज्यसभा में सोमवार को फाइनेंस बिल पर चर्चा के दौरान हॉलीवुड फिल्म और बॉलीवुड गाने का खूब प्रयोग हुआ। विपक्ष ने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश में 'एंटी रोमियो स्क्वॉड' में कराधान और राजनीतिक धन का प्रयोग हो रहा है।
विज्ञापन


कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने इस बहस की शुरुआत की। इस दौरान सदन में अधिनायकवादी राज्य, अमीरी हटाओ, विधायी प्रक्रिया की बायपास सर्जरी और कॉर्पोरेट के साथ, कॉर्पोरेट का विकास जैसी बात कही गई।
विज्ञापन


टैक्स रिटर्न में आधार की जरूरत सहित फाइनेंस बिल में हुए अब तक के 40 बदलावों पर सीपीएम नेता सीताराम येचुरी ने जमकर हमला किया। उन्होंने कहा, हमने सोचा यह साइंस फिक्शन के दायरे में आता है कि कैसे संयुक्त राज्य अमेरिका में निगरानी के कारण आम छात्रों को परेशान किया गया था। हमने सोचा एक व्यक्ति की पूरी निजी स्वतंत्रता सरकार के हाथों में दांव पर होगी, ऐसी स्थिति नहीं आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा, 'मैं फिल्म मैट्रिक्स की ओर जाता हूं, जहां आपके पास एक संख्या है। आपको गणितीय मैट्रिक्स समझना होगा, जहां हर किसी के पास एक संख्या होती है और सभी को एक मैट्रिक्स में रखा जाता है। वहां बैठा कंट्रोलर मैं और आप जो करेंगे उसकी निगरानी करेगा। यदि हम समाज में अपने व्यक्तिगत रोल के खिलाफ जाने में दोषी पाए जाते हैं तो हमें मैट्रिस से बाहर निकाल दिया जाता है। आपके नंबर खत्म हो जाएंगे। आधार संख्या वैसे ही संख्या खत्म होने पर आपके नागरिकता की पहचान को खत्म कर सकता है। आप भारत गणराज्य को खत्म करने के लिए ये क्या कर रहे हैं?
 
Trending Videos

गाना भी गाया गया

 Hollywood and Bollywood join Finance Bill debate in Rajyasabha
जयराम रमेश
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने त्रृणमूल नेता सुखेंदु शेखर रॉय नौशाद, साहिर लुधियानवी और मोहम्मद रफी के गाने से अपना भाषण खत्म करने के लिए कहा। इसके बाद रॉय ने गाया, प्यार किया तो डरना क्या..। सपा नेता नरेश अग्रवाल ने कहा, उत्तर प्रदेश में एंटी रोमियो स्क्वायड बनाया गया है। अब प्यार के ऊपर भी कानून बनाया जाएगा।

अग्रवाल ने कहा, सरकार अमीरी हटाओ का नारा ला रही है। रॉय ने कहा, यह विधायी प्रक्रिया की बाइपास सर्जरी है और येचुरी ने कहा, फाइनेंस बिल, फाइनेंस बुली है। वहीं, डी राजा ने कहा, सरकार कॉरपोरेट के साथ, कॉरपोरेट के विकास पर काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed