{"_id":"56ec4b034f1c1bbc588b48b8","slug":"holi-festival-to-begin-with-rang-harni-holi","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांके बिहारी खेलेंगे भक्तों संग होली","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
बांके बिहारी खेलेंगे भक्तों संग होली
ब्यूरो/ अमर उजाला, मथुरा
Updated Sat, 19 Mar 2016 12:08 AM IST
सार
- रंगभरनी एकादशी से हो जाएगा होली का शुभारंभ
- ठाकुर बांके बिहारी जी के लिए शुद्ध केसर का रंग बनाया जाता है
विज्ञापन
होली
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ठाकुर श्री बांकेबिहारी मंदिर में शनिवार को रंगभरनी एकादशी से होली का शुभारंभ हो जाएगा। शनिवार शाम ठाकुर बांकेबिहारी महाराज जगमोहन में निकल सफेद पोशाक धारण कर अपने रजत सिंहासन पर विराज भक्तों के साथ होली खेलेंगे।
विज्ञापन
मंदिर के सेवायत आचार्य प्रह्लाद बल्लभ गोस्वामी और डा. ब्रजकिशोर गोस्वामी ने बताया रंगभरनी एकादशी पर ठाकुर बांके बिहारी जी के लिए शुद्ध केसर का रंग बनाया जाता है।
विज्ञापन
सेवायत सबसे पहले स्वर्ण-रजत निर्मित पिचकारी से ठाकुरजी के ऊपर रंग डालते हैं, इसके बाद होली का परंपरागत शुभारंभ होता है। उन्होंने बताया कि टेसू के रंगों के साथ साथ चोवा, चंदन के अलावा अबीर-गुलाल से होली खेली जाती है। होली का उत्सव रंगभरनी एकादशी से शुरू होकर पूर्णिमा की शाम तक चलता है।
विज्ञापन
धुलेंडी वाले दिन ठाकुरजी भक्तों पर रंग नहीं डालते बल्कि गुलाबी पोशाक पहन स्वर्ण सिंहासन पर राजा बनकर बैठते हैं और अपने भक्तों को होली खेलते देखते हैं। इसी दिन सुबह मंदिर के सेवायत क्षेत्र में चौपाई (भ्रमण) निकालते हैं। समाज गायन के साथ बधाई गीत होते हैं।