फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Hoisted the Blue Flag on the international standards of eight beaches from Puri to Gujarat

पुरी से गुजरात तक आठ समुद्र तटों के अंतरराष्ट्रीय मानकों पर खरा उतरने पर ब्लू फ्लैग फहराया 

Tue, 29 Dec 2020 03:40 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Tue, 29 Dec 2020 03:40 AM IST
विज्ञापन
Hoisted the Blue Flag on the international standards of eight beaches from Puri to Gujarat
Blue Flag hoisted at Puri Golden Beach - फोटो : Twitter

केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने सोमवार को ओडिशा के पुरी से लेकर गुजरात के शिवराजपुर तक आठ समुद्र तटों पर अंतरराष्ट्रीय मानकों पर खरा उतरने पर नीला झंडा (ब्लू फ्लैग) फहराया। जावड़ेकर ने कहा, यह सभी समुद्र तट पानी की गुणवत्ता से लेकर इको सिस्टम तक की मिसाल हैं। आगामी तीन वर्ष में सौ और समुद्र तटों को वैश्विक मानकों पर खरा साबित करने का लक्ष्य है।

विज्ञापन


इन तटों को प्रमाणित करने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय समूह के सदस्यों ने दौरा किया गया था। संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम, यूएनईपी, संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संगठन, इंटरनेशनल यूनियन फॉर कंजर्वेशन ऑफ नेचर ने इस साल अक्तूबर में इस पुरस्कार की घोषणा की थी। इसके साथ ही भारत एशिया प्रशांत क्षेत्र का पहला राष्ट्र है जिसने महज दो साल में इस लक्ष्य को प्राप्त किया।
विज्ञापन



देश में 9 राज्यों में समुद्री सीमाएं हैं, जिसमें छोटे-बड़े 220 समुद्र तट हैं। ब्लू फ्लैग प्रमाणन 33 कसौटियों पर खरा उतरने पर मिलता है। इसमें समुद्र के पानी की गुणवत्ता, कचरा निपटान सुविधा, प्राथमिक चिकित्सा, पालतू जानवरों की आवाजाही पर प्रतिबंध, सुरक्षा इंतजाम, लाइफ गार्डस, वनस्पति की सुरक्षा आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन तटों पर फहरा नीला झंडा
कप्पड़ (केरल), शिवराजपुर (गुजरात), घोघला (दीव), कासरकोड और पदुबिद्री (कर्नाटक), रुशिकोंडा (आंध्र प्रदेश), गोल्डन (ओडिशा) और राधानगर (अंडमान और निकोबार द्वीप समूह)।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed