फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Hoarding crash probe: Ego Media paid to people linked with business associate of IPS officer's wife

Ghatkopar Hoarding Crash: 'एगो मीडिया ने IPS खालिद की पत्नी के सहयोगियों को पैसे भेजे', पुलिस जांच में खुलासा

Tue, 16 Jul 2024 11:25 PM IST
मिथिलेश नौटियाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: मिथिलेश नौटियाल Updated Tue, 16 Jul 2024 11:25 PM IST
सार

13 मई को घाटकोपर पूर्व में तूफान की वजह से एक विज्ञापन होर्डिंग गिर गई थी। इस हादसे में 17 लोगों की मौत हो गई और 84 घायल हो गए थे। इस होर्डिंग को राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) की जमीन पर अवैध रूप से लगाया गया था। 

विज्ञापन
Hoarding crash probe: Ego Media paid to people linked with business associate of IPS officer's wife
मुंबई घाटकोपर हादसा - फोटो : PTI

विस्तार

मुंबई के घाटकोपर में दो महीने पहले तेज आंधी तूफान की वजह से विशाल होर्डिंग उखड़कर गिर गई थी। इस हादसे में 17 लोगों की मौत हो गई थी। इस बीच जांच में एक बड़ा खुलासा हुआ है। यह पाया गया है कि एगो मीडिया कंपनी द्वारा अरशद खान के जानकार लोगों के बैंक खातों में 82 लाख रुपये भेजे गए। 

विज्ञापन

कौन हैं अरशद खान?
आपको बता दें कि अरशद खान, आईपीएस अधिकारी कैसर खालिद की पत्नी के व्यापारिक सहयोगी हैं। कैसर खालिद पर आरोप है कि उन्होंने रेलवे की जमीन पर होर्डिंग लगाने की मंजूरी दी थी। उस समय खालिद, राजकीय रेलवे पुलिस के आयुक्त थे। उन्हें अपने काम में लापरवाही बरतने के लिए निलंबित किया गया था। हालांकि अब तक होर्डिंग हादसे के मामले मे कैसर खालिद और अरशद खान को आरोपी नहीं बनाया गया है।

विज्ञापन


अरशद खान से पूछताछ करेगी एसआईटी
एक पुलिस अधिकारी का कहना है कि विशेष जांच दल (एसआईटी) द्वारा इस सप्ताह अरशद खान से पूछताछ की जाएगी। अधिकारी ने आगे बताया कि एगो मीडिया प्राइवेट लिमिटेड द्वारा अलग अलग खातों में 22 बार लेनदेन किया गया। गौरतलब है कि एगो मीडिया प्राइवेट लिमिटेड ने ही इस होर्डिंग को लगाया था। अधिकारियों का दावा है कि इनमें से अधिकतर लेनदेन तब किया गया, जब कैसर खालिद जीआरपी आयुक्त थे। आगे बताया गया है कि 82 लाख रुपयों को 16 बैंक खातों में भेजा गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कैसर खालिद के तबादले के बाद सिर्फ चार बार भेजे पैसे
कैसर खालिद के तबादले के बाद एगो मीडिया ने अरशद खान से जुड़े लोगों के खातों में सिर्फ चार बार पैसे भेजे। एक अधिकारी ने बताया कि लेनेदेन के कारणों का पता लगाने के लिए अरशद खान से पूछताछ की जाएगी। पिछले सप्ताह मुंबई पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों के खिलाफ 3299 पन्नों के आरोपपत्र (चार्जशीट) को तैयार किया। पुलिस ने एसप्लेनेड मजिस्ट्रेट की अदालत में यह आरोपपत्र दाखिल किया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपपत्र में खालिद के बयान भी शामिल हैं। पूछताछ के दौरान खालिद ने अधिकारियों को बताया था कि वह अरशद खान को जानते हैं। 


13 मई को हुआ था हादसा
आपको बता दें कि 13 मई को घाटकोपर पूर्व में तूफान की वजह से एक विज्ञापन होर्डिंग गिर गई थी। इस हादसे में 17 लोगों की मौत हो गई और 84 घायल हो गए थे। इस होर्डिंग को राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) की जमीन पर अवैध रूप से लगाया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed