पुलिस ब्यूरो का स्थापना दिवस: अमित शाह ने बीट कांस्टेबल को बताया सबसे अहम, बोले- लोकतंत्र को बनाता है सफल
पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो के 51वें स्थापना दिवस पर गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि लोकतंत्र हमारे देश का मूल स्वभाव है। पहले भी भारत में इसकी परंपरा रही है और आज भी कायम है।
विस्तार
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि लोकतंत्र हमारे देश का स्वाभाव है। अगर कोई कहता है कि लोकतंत्र 15 अगस्त 1947 के बाद या 1950 में संविधान अपनाने के बाद आया है तो यह गलत है। लोकतंत्र हमारा मूल स्वभाव है। अगर देश में कानून-व्यवस्था अच्छी नहीं है, तो लोकतंत्र सफल नहीं हो सकता। नई दिल्ली में पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो के 51वें स्थापना दिवस को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि पुलिस व्यवस्था के निचले स्तर पर तैनात 'बीट कांस्टेबल' लोकतंत्र को सफल बनाने वाला सबसे मुख्य और महत्वपूर्ण व्यक्ति है।
विभिन्न केंद्रीय पुलिस बल, राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों के पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि अगला दशक आंतरिक सुरक्षा की दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण है, क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश एक मजबूत राष्ट्र बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि गांवों में पहले भी पंच परमेश्वर हुआ करते थे। हजारों साल पहले गुजरात के द्वारका में यादवों का गणतंत्र था, बिहार में गणतंत्र रहा। इसलिए लोकतंत्र हमारे देश का स्वभाव रहा है।
Democracy is the nature of our country. If someone says that democracy came only after 15th August 1947 or only after the adoption of Constitution in 1950, then it is wrong. Democracy is our nature: HM Amit Shah at 51st Foundation Day of Bureau of Police Research & Development pic.twitter.com/pPN0jVklvK
विज्ञापन विज्ञापन
— ANI (@ANI) September 4, 2021