{"_id":"5c423c6cbdec224a415db3c7","slug":"hiv-infected-woman-gives-birth-to-baby-girl","type":"story","status":"publish","title_hn":"खून चढ़ाने से एचआईवी संक्रमित हुई महिला ने बच्ची को दिया जन्म","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
खून चढ़ाने से एचआईवी संक्रमित हुई महिला ने बच्ची को दिया जन्म
Sat, 19 Jan 2019 02:21 AM IST
गौरव द्विवेदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मदुरै
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मदुरै
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Sat, 19 Jan 2019 02:21 AM IST
विज्ञापन
तमिलनाडु के एक सरकारी अस्पताल में खून चढ़ाने के बाद एचआईवी संक्रमित हुई 24 वर्षीय गर्भवती महिला ने एक बच्ची को जन्म दिया है। सरकारी राजाजी अस्पताल के डीन डॉ. एस शानमुगासुंदरम ने बताया कि महिला ने बृहस्पतिवार को बच्ची को जन्म दिया। जिसका वजन 1.75 किलोग्राम है। हालांकि, एक स्वस्थ शिशु का वजन ढाई से साढ़े तीन किलोग्राम होता है।
विज्ञापन
डीन ने बताया कि बच्ची को गहन निगरानी में रखा गया है और एचआईवी संक्रमण से बचाने के लिए दवाइयां दी गई हैं। बच्ची की जांच 45वें दिन की जाएगी, ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह एचआईवी से संक्रमित है या नहीं। पिछले महीने यह महिला विरुद्धनगर जिले के एक सरकारी अस्पताल में दूषित खून चढ़ाए जाने की वजह से एचआईवी से संक्रमित हो गई थी। इसके बाद राज्य सरकार ने ब्लड बैंकों में रखे खून की जांच करने का आदेश दिया था।
विज्ञापन