{"_id":"688530a8467bb8c70f06b308","slug":"hiv-infected-girl-molestation-maharashtra-shelter-home-four-sent-to-police-custody-2025-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: लातूर के आश्रय गृह में HIV पीड़िता से दुष्कर्म मामले में कार्रवाई, चार को पुलिस हिरासत में भेजा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: लातूर के आश्रय गृह में HIV पीड़िता से दुष्कर्म मामले में कार्रवाई, चार को पुलिस हिरासत में भेजा
Sun, 27 Jul 2025 01:16 AM IST
दीपक कुमार शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लातूर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लातूर
Published by: दीपक कुमार शर्मा
Updated Sun, 27 Jul 2025 01:16 AM IST
सार
महाराष्ट्र के लातूर जिले में एचआईवी संक्रमित नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के मामले में अदालत ने गिरफ्तार किए गए चार लोगों को दो दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। वहीं, पुलिस ने शनिवार शाम में मुख्य आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया, जिसे आज अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
दुष्कर्म मामले में चार को पुलिस हिरासत में भेजा
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
महाराष्ट्र के लातूर जिले में एचआईवी संक्रमित नाबालिग लड़की से कथित दुष्कर्म के मामले अदालत ने कार्रवाई की है। लातूर की अदालत ने मामले में गिरफ्तार चार लोगों को शनिवार को दो दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि मामले के मुख्य आरोपी को दिन में गिरफ्तार कर लिया गया था।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, लातूर जिले के एक बाल आश्रय गृह में लड़की के साथ कथित तौर पर दो साल तक दुष्कर्म किया गया। उसे गर्भपात के लिए मजबूर किया गया। इस संबंध में पीड़िता ने अपने पैतृक जिले धाराशिव के ढोकी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: लातूर में इंसानियत शर्मसार: नाबालिग एचआईवी पीड़िता के साथ दो साल तक दुष्कर्म का मामला, चार आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
आश्रय गृह के कर्मचारी ने चार बार किया यौन शोषण
पीड़िता ने शिकायत में बताया कि 13 जुलाई 2023 से 23 जुलाई 2025 के बीच लातूर के हासेगांव में स्थित सेवालय नामक एचआईवी संक्रमित बच्चों के आश्रय गृह में उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया गया। शिकायत के आधार पर, आश्रय गृह के एक कर्मचारी ने चार बार उसका यौन शोषण किया और उसे धमकी दी कि वह इस बारे में किसी को न बताए।
जांच में चार महीने की गर्भवती होने का चला पता
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि संस्था के प्रबंधन ने उसकी कोई मदद नहीं की, यहां तक कि अधिकारियों के लिए उसके द्वारा लिखा गया एक पत्र भी फाड़कर शिकायत पेटी में डाल दिया। अधिकारी ने बताया कि बीमार पड़ने के बाद, उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां जांच से पता चला कि वह चार महीने की गर्भवती है। इसके बाद आरोपी ने उसकी सहमति के बिना एक डॉक्टर से गर्भपात करवा लिया।
पुलिस ने शनिवार शाम को गिरफ्तार किया मुख्य आरोपी
पुलिस ने इस मामले में आश्रय गृह के संस्थापक रवि बापटले, अधीक्षक रचना बापटले, दुष्कर्म के आरोपी अमित वाघमारे, कर्मचारी रानी वाघमारे और पूजा वाघमारे समेत छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया। पुलिस ने शुक्रवार को रवि, रचना, रानी और पूजा को गिरफ्तार कर शनिवार सुबह अदालत में पेश किया। पुलिस ने बताया कि मुख्य आरोपी अमित वाघमारे को शनिवार शाम को गिरफ्तार किया गया। उसे रविवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
ये भी पढ़ें: Amit Shah: 'पड़ोसियों के चलते बनी रहेंगी भारत की आंतरिक सुरक्षा चुनौतियां'; शाह बोले- और अधिक सतर्क रहना होगा
हिरासत में लिए अमित महामुनि को पुलिस ने रिहा किया
अधिकारी ने बताया कि इससे पहले, पीड़िता की संशय की स्थिति के चलते अमित महामुनि नामक व्यक्ति को भी हिरासत में लिया गया था, लेकिन यह पता चलने पर कि उसका अपराध से कोई लेना-देना नहीं है, उसे रिहा कर दिया गया।