फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Hit by inflation Odisha MLAs demand salary hike

Odisha Assembly:'महंगाई' की मार झेल रहे ओडिशा के विधायक, सैलरी बढ़ाने की मांग

Sat, 30 Jul 2022 10:53 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 30 Jul 2022 10:53 PM IST
सार

कांग्रेस विधायक सुरेश राउत्रे ने दावा किया कि पूर्व विधायकों वित्तीय स्थिति अनिश्चित है और उनमें से कई उचित उपचार प्राप्त करने में समस्या का सामना कर रहे हैं। उन्होंने कहा, "सरकार को उनकी चिंता और मौजूदा विधायकों की स्थिति पर भी विचार करना चाहिए।"

विज्ञापन
Hit by inflation Odisha MLAs demand salary hike
odisha assembly - फोटो : ani

विस्तार

ओडिशा विधानसभा के सदस्यों ने शनिवार को पार्टी लाइन से हटकर सभी आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में वृद्धि के मद्देनजर अपने वेतन में बढ़ोत्तरी की मांग की। 
विज्ञापन


शून्यकाल में सदन की कार्यवाही के दौरान भाजपा के विपक्षी मुख्य व्हिप मोहन मांझी ने बताया कि विधायकों का वेतन और यात्रा भत्ता पहले 13 सितंबर, 2017 को बढ़ाया गया था। 

उन्होंने कहा, "जैसा कि बाजार में मूल्य वृद्धि हुई है, विधायकों का वेतन भी उसी के अनुसार बढ़ाया जाना चाहिए।" 
 
ताराप्रसाद बहिनीपति ने भाजपा सदस्य की मांग का किया समर्थन
कांग्रेस के व्हिप ताराप्रसाद बहिनीपति ने भाजपा सदस्य की मांग का समर्थन किया और दावा किया कि अन्य राज्यों के विधायकों को ओडिशा के विधायकों द्वारा प्राप्त राशि से बहुत अधिक वेतन मिलता है। 
विज्ञापन


उन्होंने यह भी कहा कि विधायक विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए बहुत यात्रा करते हैं लेकिन उन्हें इस तरह के खर्चों कीा तुलना में कम राशि मिलती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

  
बहिनीपति ने कहा कि पूर्व विधायकों को पेंशन के रूप में केवल 30,000 रुपये मिलते हैं, जिसे भी महंगाई को देखते हुए बढ़ाया जाना चाहिए। 

पूर्व और मौजूदा विधायकों की स्थिति पर विचार करे सरकार : राउत्रे
कांग्रेस विधायक सुरेश राउत्रे ने दावा किया कि पूर्व विधायकों वित्तीय स्थिति अनिश्चित है और उनमें से कई उचित उपचार प्राप्त करने में समस्या का सामना कर रहे हैं। उन्होंने कहा, "सरकार को उनकी चिंता और मौजूदा विधायकों की स्थिति पर भी विचार करना चाहिए।"
 
सत्तारूढ़ बीजद सदस्य अमर प्रसाद सत्पथी ने दावा किया कि कई मौजूदा विधायक भी वित्तीय बाधाओं का सामना कर रहे हैं, लेकिन बोलने में असमर्थ हैं। उन्होंने कहा कि वेतन, यात्रा भत्ता, पेंशन और चिकित्सा भुगतान में वृद्धि की जानी चाहिए। 

स्पीकर ने राज्य सरकार को मांग पर विचार करने का दिया सुझाव

निर्दलीय विधायक मकरंदा मुदुली ने भी ओडिशा में विधायकों के वेतन में वृद्धि की मांग की। पार्टी लाइन से हटकर विधायकों ने अपने वेतन के बारे में चिंता व्यक्त की। स्पीकर बी.के.अरुखा ने राज्य सरकार को उनकी मांग पर विचार करने का सुझाव दिया। 

 
राज्य सरकार ने पांच साल पहले विधायकों और मंत्रियों के वेतन में पचास प्रतिशत से अधिक की वृद्धि की थी, जिससे प्रत्येक विधायक के लिए प्रति माह 1 लाख रुपये का भुगतान किया गया था। पिछला वेतन संशोधन 2011 में किया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed