फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   hit and war in Lok Sabha on Kashmir situation

कश्मीर के हालात पर लोकसभा में वार-पलटवार, सरकार ने कहा-हालात से निपट रहे हैं

Thu, 21 Jul 2016 12:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 21 Jul 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
hit and war in Lok Sabha on Kashmir situation

जम्मू-कश्मीर के हालात पर संसद में पक्ष-विपक्ष के बीच सियासी वार पलटवार जारी है। बुधवार को लोकसभा में कश्मीर मुद्दे पर चर्चा की शुरुआत करते हुए कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। भाजपा के अनुराग ठाकुर ने उन पर पलटवार किया। वहीं सपा मुखिया मुलायम सिंह ने सरकार से कहा कि कश्मीर के मुश्किल हालात पर लंबा भाषण के बजाय वह स्थिति को सामान्य बनाने के लिए अपनी कार्ययोजना बताए। 

विज्ञापन


लोकसभा में जारी चर्चा में हस्तक्षेप करते हुए विदेश राज्य मंत्री एमजे अकबर ने कहा कि आतंकवाद को बढ़ावा देने की पाकिस्तान की नीति उसके लिए घातक साबित होगी। उन्होंने कहा कि कश्मीर पर पाक खुद को बर्बाद करने वाला आत्मघाती कदम उठा रहा है।
विज्ञापन


अकबर ने कहा कि पेशावर में आतंकी हमले में स्कूली बच्चों को निशाना बनाने की भारत ने कड़ी निंदा की थी, लेकिन बुरहान वानी की मौत पर पाकिस्तान ने काला दिवस मनाकर अच्छा कार्य नहीं किया। इससे पहले सिंधिया ने कहा कि विदेश दौरे पर गए पीएम मोदी ने अपने मंत्री को बधाई और फ्रांस में हमले की भर्त्सना तो की मगर कश्मीर पर एक शब्द भी नहीं कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बल्कि वह वहां ड्रम बजा रहे थे। स्वदेश लौटने के बाद पीएम ने बैठक तो की लेकिन उसमें कश्मीर की जनता को लेकर कोई बात नहीं हुई। पीएम पर तंज कसते हुए कांग्रेस नेता ने कहा कि कहां गई वो ‘मन की बात’।

उन्होंने कहा कि कश्मीर में हालात निराशाजनक हैं। इस सरकार ने कश्मीर में यूपीए की 10 साल की मेहनत को खराब कर दिया है। सत्तारूढ़ पार्टी के विधायक और सांसद गैर जिम्मेदाराना बयान देते हैं और उन पर कोई कार्रवाई नहीं होती है।

सिंधिया ने कहा कि ‘जब भी राष्ट्रहित, देश की एकता और अखंडता की बात आती है तो पूरा देश एक ही स्वर में बोलता है, लेकिन पिछले दो सालों में कश्मीर की स्थिति निराशाजनक हो चुकी है।’ उन्होंने कहा कि पिछले दो सालों में घुसपैठ में 65 प्रतिशत वृद्धि हुई है।

उन्होंने सरकार से मांग की कि वह सूबे के हालात का जायजा लेने और शांति प्रयासों को बढ़ाने के लिए सर्वदलीय कमेटी भेजे। आरोपों पर पलटवार करते हुए भाजपा सांसद ने कहा कि जिस व्यक्ति से भारत की सुरक्षा को खतरा हो और सुरक्षाबलों ने जिसे मार गिराया हो उसके लिए तो उन्हें बधाई देनी चाहिए, लेकिन उसके बाद जो हालात खड़े हुए उससे कई प्रश्न उठते हैं।

सेना पर दबाव होता है उसका अंदाजा नहीं लगाया जा सकता। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार में पथराव की घटनाएं होती थीं, उसके लिए कौन जिम्मेदार था? कश्मीर के लिए बलिदान श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने दिया था। केंद्र सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए उन्होंने कहा कि यूपीए की सरकार से तीन गुना ज्यादा पैकेज कश्मीर को मोदी सरकार ने दिया है। 

भाषण से तंग मुलायम ने किया हस्तक्षेप

hit and war in Lok Sabha on Kashmir situation

अनुराग ठाकुर के लंबे चौड़े भाषण से खिन्न सपा प्रमुख मुलायम सिंह उठ खडे़ हुए। उन्होंने गृह मंत्री से कहा कि राजनाथ जी इस अति महत्वपूर्ण विषय पर कितने लंबे भाषण करवाओगे। सरकार अपना एक्शन प्लान बताए।

सांसद अपने संबोधन में लंबे भाषण के बजाय राय व्यक्त करें। यादव के बोलने पर कांग्रेस सांसदों ने भी उनका साथ दिया। मल्लिकार्जून खड़गे ने भी कहा कि भाषण के बजाय सरकार जम्मू-कश्मीर के हालातों को सामान्य बनाने के लिए अपनी कार्ययोजना बताए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed