फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   history sheeter Shahabuddin Munvar Ali Idrisi alias Babu Chaddi release from jail history sheeter held as aides take out welcome procession

मुंबई: हिस्ट्री शीटर 'बाबू चड्डी' जेल से बाहर आया, साथियों ने किया स्वागत, पुलिस ने सभी को किया गिरफ्तार

Sat, 03 Jul 2021 05:15 PM IST
प्रदीप पाण्डेय पीटीआई, मुंबई
पीटीआई, मुंबई Published by: प्रदीप पाण्डेय Updated Sat, 03 Jul 2021 05:15 PM IST
सार

पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह स्वागत जुलूस शुक्रवार शाम को बैंगनवाड़ी स्काईवाक पुल के निकट देआनार में निकाली गयी और इसके बाद हिस्ट्री शीटर शहाबुद्दीन मुनवर अली इदरिसी उर्फ बाबू चड्डी (43) और उसके दो साथियों को गिरफ्तार कर लिया गया ।

विज्ञापन
history sheeter Shahabuddin Munvar Ali Idrisi alias Babu Chaddi release from jail history sheeter held as aides take out welcome procession
गिरफ्तारी - फोटो : iStock

विस्तार

जमानत मिलने पर जेल से बाहर आने के दस दिन बाद, एक हिस्ट्री शीटर को उसके कुछ समर्थकों द्वारा कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम के लिये लागू प्रतिबंधों के बावजूद उसका 'स्वागत' करने के लिए जुलूस निकालने के बाद मुंबई से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी।

विज्ञापन


पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह स्वागत जुलूस शुक्रवार शाम को बैंगनवाड़ी स्काईवाक पुल के निकट देआनार में निकाली गयी और इसके बाद हिस्ट्री शीटर शहाबुद्दीन मुनवर अली इदरिसी उर्फ बाबू चड्डी (43) और उसके दो साथियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि इदरिसी का आपराधिक रिकॉर्ड है और उसके खिलाफ कम से कम 21 मामले दर्ज हैं, इनमें महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण कानून (मकोका) के तहत भी मामला भी शामिल है। उन्होंने बताया कि इदरिसी 23 जून को नवी मुंबई स्थित केंद्रीय कारा से बाहर निकला था ।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया, 'शुक्रवार को कम से कम उसके 15 समर्थक जमा हुये और उसके स्वागत में जुलूस निकाला । उन्होंने खुले वाहन का इंतजाम किया था और उस पर खड़े होकर इदरिसी लोगों का अभिवादन करता नजर आया ।' अधिकारी ने बताया कि इदरिसी और उसके 15 समर्थकों के खिलाफ कथित रूप से आदेशों का उल्लंघन करने के आरोप में देओनार पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है। उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धाराओं 188, 269 एवं 34 के तहत मामला दर्ज किया गया है । उन्होंने बताया कि इदरिसी और उसके दो साथियों को शनिवार की सुबह गिरफ्तार किया गया ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed