फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Hindus migrating from the seal of the Commission's allegations, BJP upbeat

हिंदू पलायन के आरोपों पर आयोग की मुहर से भाजपा उत्साहित

Sat, 24 Sep 2016 05:16 AM IST
हिमांशु मिश्र/ अमर उजाला, कोझीकोड
हिमांशु मिश्र/ अमर उजाला, कोझीकोड Updated Sat, 24 Sep 2016 05:16 AM IST
विज्ञापन
Hindus migrating from the seal of the Commission's allegations, BJP upbeat

कैराना में हिंदुओं के पलायन के दावे पर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग की लगी मुहर से उत्साहित भाजपा इस मुद्दे को पूरे राज्य में भुनाने की रणनीति बनाएगी। राष्ट्रीय परिषद के बैठक का एजेंडा तय करने के लिए शुक्रवार को हुई पार्टी महासचिवों और पदाधिकारियों की बैठक में इस मुद्दे पर गंभीर चर्चा हुई।

विज्ञापन


तय हुआ कि बैठक के दौरान उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा के दौरान इस मुद्दे पर विस्तार से बातचीत हो। गौरतलब है कि परिषद की बैठक में शनिवार और रविवार को चुनावी राज्यों पर विशेष चर्चा होगी। इस दौरान सभी चुनावी राज्यों की तैयारियों की भी समीक्षा होगी।
विज्ञापन


बैठक में उपस्थित पार्टी के एक महासचिव ने बताया कि कैराना पर भाजपा के दावे को मानवाधिकार आयोग ने भी सच माना है। आयोग ने भाजपा की ओर से दिए गए तथ्यों की पड़ताल के बाद यह भी माना है कि इस इलाके बहुसंख्यकों से हिंदू अल्पसंख्यक परेशान होकर पलायन कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

'पार्टी इस मुद्दे को विधानसभा चुनाव में जोर शोर से उठाएगी'

Hindus migrating from the seal of the Commission's allegations, BJP upbeat

चूंकि अब पार्टी के आरोपों को आयोग ने भी सही पाया है। इसलिए जाहिर तौर पर पार्टी इस मुद्दे को विधानसभा चुनाव में जोर शोर से उठाएगी। हालांकि इसके कैसे और कब उठाया जाए, इस पर परिषद की बैठक में अंतिम रणनीति बनेगी। शुक्रवार की बैठक में इस मुद्दे को बेहद महत्व दिया गया है। खासतौर से उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए किन चेहरों को पोस्टरों में जगह दी जाए।

सुशासन, भ्रष्टाचार, कानून व्यवस्था के साथ कैराना में हिंदुओं के पलायन को कैसे प्रमुखता से उठाए इसकी रणनीति तैयार की जाएगी। उक्त पार्टी महासचिव के मुताबिक दरअसल हम उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था की बुरी हालत को मुख्य मुद्दा बनाना चाहते हैं।

भ्रष्टाचार, हिंदुओं का पलायन सहित कई तमाम मुद्दे इसी मुख्य मुद्दा का हिस्सा है। तय यह करना है कि कैसे मुख्य मुद्दे पर कायम रहते हुए इन सभी मुद्दों को एक साथ भुनाया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed