{"_id":"6261f346ea2fec33ab6b8d8a","slug":"hindu-temple-like-structure-found-during-renovation-of-mosque-near-mangaluru","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्नाटक: मस्जिद में मरम्मत के दौरान मिली हिंदू मंदिर जैसी डिजाइन, प्रशासन ने की शांति बनाए रखने अपील की","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कर्नाटक: मस्जिद में मरम्मत के दौरान मिली हिंदू मंदिर जैसी डिजाइन, प्रशासन ने की शांति बनाए रखने अपील की
Fri, 22 Apr 2022 05:45 AM IST
Jeet Kumar
एएनआई, मंगलुरु (कर्नाटक)
एएनआई, मंगलुरु (कर्नाटक)
Published by: Jeet Kumar
Updated Fri, 22 Apr 2022 05:45 AM IST
सार
माहौल खराब न हो दक्षिण कन्नड़ आयुक्तालय ने अगले आदेश तक संरचना की यथास्थिति बनाए रखने का आदेश दिया है। प्रशासन भू-अभिलेखों की जांच कर रहा है और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।
विज्ञापन
मस्जिद में मरम्मत के दौरान मिली हिंदू मंदिर जैसी डिजाइन
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मंगलुरु के बाहरी इलाके में गुरुवार को एक पुरानी मस्जिद में एक हिंदू मंदिर जैसी वास्तुशिल्प डिजाइन का पता चला है। इसका पता मस्जिद में नवीनीकरण कार्य के दौरान चला। मस्जिद से जुड़े लोग इसकी मरम्मत का काम करा रहे हैं। वहीं हिंदू संगठन के लोगों का कहना है कि इस बात की पूरी संभावना है कि इस स्थल पर एक हिंदू मंदिर मौजूद था।
विज्ञापन
इस बीच माहौल खराब न हो दक्षिण कन्नड़ आयुक्तालय ने अगले आदेश तक संरचना की यथास्थिति बनाए रखने का आदेश दिया है। प्रशासन भू-अभिलेखों की जांच कर रहा है और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।
विज्ञापन
दक्षिण कन्नड़ उपायुक्त राजेंद्र केवी ने कहा कि मुझे इस मुद्दे के बारे में क्षेत्र के अधिकारियों और पुलिस विभाग से जानकारी मिली है। जिला प्रशासन पुराने भूमि रिकॉर्ड और स्वामित्व विवरण के संबंध में प्रविष्टियों को देख रहा है। हमने वक्फ बोर्ड से भी रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन
विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के नेताओं ने जिला प्रशासन से दस्तावेजों के सत्यापन तक काम रोकने की अपील की है और भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) से जांच कराने की मांग की है।