फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Hindu petitioners filed application in Supreme Court for cleaning of wazukhana area of Gyanvapi mosque

ज्ञानवापी मामला: वजूखाना की सफाई के लिए सुप्रीम कोर्ट में आवेदन, हिंदू याचिकाकर्ताओं ने उठाया यह मुद्दा

Wed, 03 Jan 2024 05:27 AM IST
गुलाम अहमद अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: गुलाम अहमद Updated Wed, 03 Jan 2024 05:27 AM IST
सार

हिंदू याचिकाकर्ताओं ने आवेदन में ‘वजूखाना’ को साफ करने का निर्देश देने की मांग करते हुए कहा गया है, यदि जिला मजिस्ट्रेट, वाराणसी के अनुरोध के अनुसार मछली को स्थानांतरित कर दिया गया होता तो दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति उत्पन्न न होती।

विज्ञापन
Hindu petitioners filed application in Supreme Court for cleaning of wazukhana area of Gyanvapi mosque
सुप्रीम कोर्ट - फोटो : ANI

विस्तार

वाराणसी स्थिति ज्ञानवापी के वजूखाना की स्वच्छता बनाए रखने के लिए हिंदू याचिकाकर्ताओं ने सुप्रीम कोर्ट में एक आवेदन दायर किया है। वकील विष्णु शंकर जैन के माध्यम से दायर आवेदन में कहा गया है कि पानी की टंकी में 12 से 25 दिसंबर 2023 के बीच मछलियां मर गईं, इस कारण टैंक से दुर्गंध आ रही है। चूंकि वहां मौजूद शिवलिंग हिंदुओं के लिए पवित्र है, इसे गंदगी और मृत जानवरों से दूर रखा जाना चाहिए।

विज्ञापन


आवेदन में आगे यह भी कहा गया है कि ज्ञानवापी परिसर में मस्जिद का प्रबंधन करने वाली अंजुमन इंतजामिया मस्जिद प्रबंधन समिति मछलियों की उस स्थिति के लिए जिम्मेदार है जिसके कारण वे मर गईं। आवेदन में ‘वजूखाना’ को साफ करने का निर्देश देने की मांग करते हुए कहा गया है, यदि जिला मजिस्ट्रेट, वाराणसी के अनुरोध के अनुसार मछली को स्थानांतरित कर दिया गया होता तो दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति उत्पन्न न होती।  उल्लेखनीय है कि ‘शिवलिंग’ की खोज के बाद 2022 में सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर ‘वजूखाना’ क्षेत्र को सील कर दिया गया है। 
विज्ञापन


सर्वे की रिपोर्ट सार्वजनिक हो या नहीं, फैसला होगा आज
ज्ञानवापी परिसर की सर्वे रिपोर्ट सार्वजनिक की जाए या नहीं, इस पर बुधवार को जिला जज की अदालत फैसला करेगी। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने जिला जज डॉ. अजय कृष्ण विश्वेश की अदालत में दो सील बंद लिफाफों में ज्ञानवापी की सर्वे रिपोर्ट दाखिल की है। रिपोर्ट की मांग हिंदू के साथ ही मुस्लिम पक्ष ने भी की है। हिंदू पक्ष ने रिपोर्ट की प्रति तत्काल दिए जाने का अनुरोध किया था। मुस्लिम पक्ष ने पहले आपत्ति जताई थी, फिर ईमेल आईडी देकर रिपोर्ट मांगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed