फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Hindu officer sanjay mali kept Roza on behalf of his Muslim sick driver

हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल, बीमार ड्राइवर की तरफ से वन अधिकारी ने रखा रोजा

Fri, 31 May 2019 11:13 AM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: आसिम खान Updated Fri, 31 May 2019 11:13 AM IST
विज्ञापन
Hindu officer sanjay mali kept Roza on behalf of his Muslim sick driver
संजय एन माली - फोटो : ANI

महाराष्ट्र में हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल देखने को मिली है। बुलढाणा में प्रभागीय वन अधिकारी संजय एन माली ने अपने ड्राइवर जफर की जगह 'रोजा' रखकर एकता का पैगाम दिया है। संजय ने बताया कि उसने अपने ड्राइवर से 6 मई को पूछा था कि क्या तुम रोजा रखोगे? ड्राइवर ने बीमार होने के कारण रोजा रखने से मना कर दिया।

विज्ञापन


माली ने आगे बताया कि मैंने ड्राइवर से कहा, मैं तुम्हारी जगह रोजा रखूंगा। छह मई को मैंने रोजा रखा। सुबह चार बजे उठकर सहरी में कुछ खाया और शाम सात बजे इफ्तार (रोजा खोलना) किया। जो जानकारी रमजान के बारे में मुझे मिली मैंने उसे अपनाते हुए रोजा रखा। 
विज्ञापन


माली ने आगे कहा कि हर इंसान के अंदर सांप्रदायिक सौहार्द्र होना चाहिए। मैं हर धर्म में विश्वास रखता हूं। हर धर्म हमें अच्छा सिखाता है। हमें पहले इंसानियत को मानना चाहिए बाद में धर्म को। रोजा रखने के बाद मैं काफी अच्छा महसूस कर रहा हूं। मालूम हो कि एक महीने के रोजे के बाद जून के पहले हफ्ते में ईद मनाई जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि इस्लाम धर्म में रमजान माह का खास महत्व है। मान्यता है कि इस महीने में आसमान से पवित्र पुस्तक कुरान शरीफ को धरती पर लाया गया था। इसे बरकतों और रहमतों का पाक माह भी कहा जाता है। रमजान का महीना सब्र और सुकून का है। कुरान शरीफ में कई जगह रोजा रखने को जरूरी बताया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed