फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Hindu Muslim religious leaders of Bengal call for stopping atrocities on minorities in Bangladesh

Bengal: बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर अत्याचार से धार्मिक नेता चिंतित, बोले- शांति बहाल करे अंतरिम सरकार

Sun, 29 Dec 2024 03:08 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Sun, 29 Dec 2024 03:08 AM IST
सार

'हिंदू सनातनी संगठन' और 'ऑल इंडिया इमाम ऑर्गनाइजेशन' के प्रमुख नेताओं ने कोलकाता में एक बैठक में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने बांग्लादेश की स्थिति पर चिंता व्यक्त की। धार्मिक नेताओं ने कहा कि बांग्लादेश में शांति और सद्भाव की बहाली की तत्काल आवश्यकता है।
 

विज्ञापन
Hindu Muslim religious leaders of Bengal call for stopping atrocities on minorities in Bangladesh
बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हो रही हिंसा के खिलाफ प्रदर्शन (फाइल) - फोटो : PTI

विस्तार

पश्चिम बंगाल में हिंदू और मुस्लिम समुदाय के धार्मिक नेताओं ने शनिवार को बांग्लादेश में हो रहे अत्याचारों के खिलाफ एकजुट होकर आवाज उठाई है। उन्होंने हिंदू अल्पसंख्यकों और पूजा स्थलों पर हो रहे हमलों के चिंता व्यक्त करते हुए पड़ोसी देश में शांति और सौहार्द की बहाली की मांग की।

विज्ञापन


'हिंदू सनातनी संगठन' और 'ऑल इंडिया इमाम ऑर्गनाइजेशन' के प्रमुख नेताओं ने कोलकाता में एक बैठक में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने बांग्लादेश की स्थिति पर चिंता व्यक्त की। धार्मिक नेताओं ने कहा कि बांग्लादेश में शांति और सद्भाव की बहाली की तत्काल आवश्यकता है। अंतरिम सरकार को पड़ोसी देश में जीवन और संपत्तियों की रक्षा के लिए कदम उठाना चाहिए।
विज्ञापन


ऑल इंडिया इमाम ऑर्गनाइजेशन के फैजेन मुनीर ने कहा कि हर समुदाय को बिना किसी डर के अपने धर्म का पालन करने का अधिकार होना चाहिए। हम बांग्लादेश की स्थिति को लेकर चिंतित हैं, जहां से अल्पसंख्यों के खिलाफ हमलों की खबरें आती रहती हैं। उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि इन शत्रुताओं को समाप्त करें और हर जगह अल्पसंख्यक समुदाय के प्रत्येक सदस्य के अधिकारों के लिए खड़े हों।
विज्ञापन
विज्ञापन


अल्पसंख्यकों की सुरक्षा का मुद्दा उठाएंगे: मुनीर
मुनीर ने कहा कि वह बांग्लादेश सरकार के साथ वहां के अल्पसंख्यक समुदाय के सदस्यों के लिए सुरक्षा प्रदान करने का मुद्दा उठाएंगे। भारत और बांग्लादेश की सरकारों द्वारा सहमति दिए जाने पर एक शांति प्रतिनिधिमंडल भेजने का प्रस्ताव रखेंगे। 

हालात बदतर होने से पहले सख्त कदम उठाए अंतरिम सरकार: हिंदू नेता
हिंदू सनातनी संगठन के एक प्रमुख नेता ने भी बांग्लादेश की स्थिति को लेकर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि धर्म सहिष्णुता, अहिंसा और शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व सिखाता है। उन्होंने कहा, 'बांग्लादेश में हिंदुओं पर लगातार हो रहे हमलों से हम चिंतित हैं। यहां तक कि कट्टरपंथियों द्वारा महिलाओं को भी नहीं बख्शा जा रहा है। हम चाहते हैं कि हालात बदतर होने से पहले अंतरिम सरकार ऐसे हमलों को खत्म कर दे।'


इस्कॉन उपाध्यक्ष दास बोले- बांग्लादेश में लगातार हो रहे हमले 
इंटरनेशनल सोसाइटी फॉर कृष्णा कॉन्शसनेस (इस्कॉन), कोलकाता के उपाध्यक्ष राधारमण दास ने कहा कि बांग्लादेश में नियमित रूप से हमले हो रहे हैं। उन्होंने कहा, 'हम बांग्लादेश में शांति-सौहार्द और अल्पसंख्यकों के खिलाफ शत्रुता की समाप्ति के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। स्थिति ऐसी हो गई है कि महिलाओं को भी क्रूर हमलों से नहीं बख्शा जा रहा है।'

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed