{"_id":"57e5c7524f1c1b4f5aa830a8","slug":"hindu-munnani-functionary-haked-to-death-in-tamil-nadu","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमिलनाडु में हिंदू संगठन के पदाधिकारी की हत्या, बवाल","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
तमिलनाडु में हिंदू संगठन के पदाधिकारी की हत्या, बवाल
एजेंसी/ कोयंबटूर
Updated Sat, 24 Sep 2016 05:52 AM IST
विज्ञापन
तमिलनाडु के हिंदूवादी संगठन हिंदू मुन्नानी के एक 40 वर्षीय पदाधिकारी की चार लोगों के एक गैंग ने हंसिए से काटकर हत्या कर दी। इस वजह से कोयंबटूर और पड़ोसी जिले तिरुपुर में तनाव पैदा हो गया है और एक दिन का बंद बुलाया गया है। पुलिस के अनुसार, हिंदू मुन्नानि संगठन के जिला प्रवक्ता शशिकुमार दोपहिया वाहन से बृहस्पतिवार रात को अपने घर सुब्रमणियमपालयम लौट रहे थे। उसी वक्त अज्ञात हमलावरों ने दोपहिया वाहन से उनका पीछा कर हंसिए से हमला कर दिया। घटना के तुरंत बाद उन्हें प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। हमलावरों को पकड़ने के लिए पुलिस की छह टीमें रवाना कर दी गई हैं।
विज्ञापन
हिंदू मुन्नानि संगठन द्वारा बुलाई गई राज्यव्यापी बंद हिंसक हो गई। इसके कारण पुलिस को भी उनके गुस्से का शिकार बनना पड़ा। हिंसक भीड़ ने शहर के बाहरी इलाके टुडियालुर में एक पुलिस वाहन को आग के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
घटना में तीन पुलिस वाले झुलस गए जबकि कुछ पत्रकारों को भी चोट लग गई। वहीं सुबह पांच मुन्नानि कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किए जाने के बाद 500 मुन्नानि कार्यकर्ता बिग बाजार रोड पुलिस स्टेशन के बाहर इकट्ठे होकर उनकी रिहाई की मांग करने लगे। उन्होंने पुलिस पर आरोप लगाया कि वे दोषियों को पकड़ने में नाकाम रहे।
विज्ञापन