{"_id":"5ccbafe5bdec2207382f9575","slug":"hindu-girl-in-affidavit-ready-to-get-marry-with-muslim-man-if-he-become-hindu","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुस्लिम युवक से शादी को तैयार हुई युवती, कहा हिंदू धर्म अपनाओ और मांसाहार छोड़ो","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मुस्लिम युवक से शादी को तैयार हुई युवती, कहा हिंदू धर्म अपनाओ और मांसाहार छोड़ो
Fri, 03 May 2019 09:27 AM IST
Shilpa Thakur
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: Shilpa Thakur
Updated Fri, 03 May 2019 09:27 AM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social Media
गुजरात के सूरत में एक 18 साल की हिंदू युवती ने कतारगाम पुलिस स्टेशन में हलफनामा सौंपा है। इसमें उसने कहा है कि वह मुस्लिम युवक से शादी करने को तैयार है लेकिन वह ऐसा तभी करेगी जब वो हिंदू धर्म अपना ले और मांसाहार खाना छोड़ दे। युवती ने साथ ही ये भी कहा है कि वह ये सुनिश्चित करना चाहती है कि युवक उसे मांसाहार बनाने और खाने को भी मजबूर ना करे।
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
24 अप्रैल को पुलिस को सौंपे हलफनामे में उसने कहा है कि वह तभी उससे तभी शादी करेगी जब वो हिंदू बनेगा। युवती ने कहा है कि युवक कभी मुस्लिम नहीं बनना चाहिए और अपने परिवार की मदद से धर्म परिवर्तन कराए।
दरअसल युवती को एक मुस्लिम युवक से प्यार हो गया और दोनों गायब हो गए। फिर युवती के परिवार वालों ने उसके लापता होने की शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने शिकायत दर्ज होने के तीन दिन बाद दोनों को खोज निकाला। युवती शादी की जिद पर अड़ गई। तभी उसके चाचा ने उसे समझाते हुए कहा कि उसे शादी के बाद मांसाहार खाना और बनाना पड़ेगा। जिसके बाद युवती ने हलफनामा सौंपा।
युवती का कहना है कि वो अपने घर से जाने के बाद युवक के साथ नहीं रही बल्कि किसी दोस्त के घर रह रही थी। उसका कहना है कि उसने 11 मार्च को शादी के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था। लेकिन अब अगर उसकी शर्तें नहीं मानी गईं तो वो शादी नहीं करेगी।