{"_id":"57e27fcd4f1c1b8341a83e7d","slug":"hindi-website-amar-ujala-shines-across-south-asia-wins-wan-ifra-digital-media-award-2016","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंदी वेबसाइट बनी दक्षिण एशिया की सर्वश्रेष्ठ साइट, जीता WAN-IFRA अवॉर्ड","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
हिंदी वेबसाइट बनी दक्षिण एशिया की सर्वश्रेष्ठ साइट, जीता WAN-IFRA अवॉर्ड
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 21 Sep 2016 06:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डिजिटल दुनिया में गैर-इंग्लिश मीडिया के उत्थान का समय आ गया है। इससे भी महत्वपूर्ण और गर्व की बात यह है कि हिंदी, जिसकी पहुंच ज्यादा होते हुए भी हमेशा अंग्रेज़ी के बाद रखा गया, को अब अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी वो महत्ता मिल रही है जिसकी वो हकदार है। भारत के बड़े मीडिया ग्रुप में से एक अमर उजाला ग्रुप ने अपनी हिंदी वेबसाइट द्वारा अपनी छाप अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बनाई है। भारत के प्रतिष्ठित और जाने माने अखबार अमर उजाला की हिंदी साइट ने WAN-IFRA अवॉर्ड में दक्षिण एशिया की सर्वश्रेष्ठ 3 वेबसाइट्स में से एक होने का अवार्ड जीता है।
दक्षिण एशिया के कई बड़े मीडिया ग्रुप इस अवॉर्ड की रेस में थे। अमर उजाला का अवार्ड जीतना दो बड़ी बातों की तरफ इशारा करता है- एक, कि मीडिया इंडस्ट्री में डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अब हिंदी की आवाज़ बुलंद हो रही है और दूसरा कि प्रोडक्ट और डिज़ाइन पर अमर उजाला ने जो अंतर्राष्ट्रीय स्तर का कार्य किया है, उसे वैश्विक स्तर पर पहचाना और स्वीकारा जा रहा है। आने वाले समय में हिंदी पढ़ने वाले लोगों की बदलती धारणा की तरफ भी इस बात से इशारा मिलता है।
अमर उजाला ग्रुप के डायरेक्टर प्रोबल घोषाल ने अमर उजाला के डिजिटल विज़न के बारे में बताते हुए कहा, "हिंदी पाठक को अंतर्राष्ट्रीय स्तर का अनुभव देना अमर उजाला का डिजिटल विज़न तो है ही, साथ ही संपूर्ण ब्रांड भी इसी विज़न की ओर अग्रसर है। इसलिए हम ऐसे उन्नत माध्यमों का निर्माण कर रहे हैं जिससे कि स्थानीय पाठकों को दुनिया तक ले जा सकें और हिंदी इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभाए। विस्तार, जुड़ाव और बेहतरीन मीडिया देने में डिजिटल बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। हम अपने माध्यमों का विस्तार करते हुए वीडियो तक ले जा रहे हैं जहां पाठक को भी अपना अनुभव साझा करने का मौका मिले। ''
विज्ञापन
अमर उजाला ने साल 2016 की शुरुआत में अपनी साइट को नए कलेवर, साफ डिज़ाइन, नए इंटरेक्टिव फीचर्स के साथ रीलॉन्च किया था। मोबाइल पर बढ़ती नेट की सुविधा को देखते हुए साइट को पूरी तरह रिस्पांसिव बनाया गया, साथ ही इस बात का ख्याल रखा गया कि कंटेंट पढ़ते समय पाठक को विज्ञापनों आदि से परेशानी ना हो। इंग्लिश साइट्स से भी एक कदम आगे निकलते हुए अमर उजाला साइट पर ऐसे फीचर्स दिए गए जिससे पूरी इंडस्ट्री में नई पहचान मिली। हिंदी साइट्स जिस तरह पेजव्यूज़ और ऐसे विज्ञापनों पर ज़ोर देती हैं जिससे पाठक का अनुभव बाधित हो, इसके विपरीत अमर उजाला ने नई धारणा को जन्म दिया जिसकी सराहना की जा रही है।
अमर उजाला डिजिटल बिज़नेस के क्रिएटिव और प्रोडक्ट हेड अरविन्द जोशी ने कहा, "अधिकतर मीडिया हाउस हिंदी या अन्य भाषाओं के पाठकों को अच्छा एक्सपीरियंस देने में विश्वास नहीं करती हैं। अपनी सांस्कृतिक पहचान और हिंदी के उच्च स्तर के लिए अमर उजाला को हमेशा जाना जाता रहा है, इसलिए हमने वैश्विक स्तर पर डिज़ाइन और पैकेजिंग पर फोकस किया और इस बात का ध्यान रखा कि हिंदी और हिंदी के पाठकों दोनों को वो मिले जिसके वो हकदार हैं।"
WAN-IFRA द्वारा दिया गया अवॉर्ड साइट की डिज़ाइन, प्रोडक्ट, नए फीचर्स और पाठक अनुभव के आधार पर दिया गया है। डिस्प्ले और नेटवर्क एडवर्टाइज़िंग से आगे बढ़ने की कोशिश में साइट पर किए गए नए प्रयोग बिज़नेस मॉडल को बदलने की दिशा में भी नया कदम है।
अमर उजाला के डिजिटल बिज़नेस हेड, हिमांशु गौतम ने अमर उजाला की बिज़नेस स्ट्रैटजी में नई साइट की उपयोगिता के बारे में बताते हुए कहा, "ये हमारी योजना का पहला फेस है जिसका उद्देश्य यूज़र एक्सपीरियंस को बेहतरीन बनाना है। इससे बिज़नेस को आगे बढ़ाने के भी कई मौके मिलते हैं। हमारा मकसद पाठक को एक पैसा कमाने का ज़रिया बनाना नहीं है, ना ही सिर्फ पेजव्यूज़ पर फोकस करना हमारा मिशन है। डिस्प्ले और नेटवर्क से आगे निकलकर हमने अपनी साइट पर ब्रांड से जुड़ने के बेहतर मौके दिए हैं। इस कड़ी में आगे भी बहुत कुछ आता रहेगा, इंतज़ार कीजिए!"