फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Hindi Journalism Day: Lok Sabha Speaker Birla congratulated and remembered the contribution of Udant Martand

Hindi Patrakarita Divas: लोकसभा अध्यक्ष बिरला ने दी बधाई, जानें आज क्यों मनाया जाता है हिंदी पत्रकारिता दिवस?

Tue, 30 May 2023 11:57 AM IST
शिवेंद्र तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवेंद्र तिवारी Updated Tue, 30 May 2023 11:57 AM IST
सार

हिंदी भाषा में 'उदन्त मार्तण्ड' के नाम से पहला समाचार पत्र 30 मई 1826 को कलकत्ता (अब कोलकाता) से निकाला गया था। इसलिए इस दिन को हिंदी पत्रकारिता दिवस के रूप में मनाया जाता है।

विज्ञापन
Hindi Journalism Day: Lok Sabha Speaker Birla congratulated and remembered the contribution of Udant Martand
Lok Sabha Speaker Om Birla - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

आज 30 मई का दिन है जिसे हम हिंदी पत्रकारिता दिवस के रूप में मनाते हैं। इस अवसर पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने पत्रकारों को बधाई दी है। एक ट्वीट में बिरला ने कहा, 'पत्रकार साथियों को हिंदी पत्रकारिता दिवस की शुभकामनाएं। 1826 में आज के दिन प्रथम हिंदी भाषी अखबार "उदन्त मार्तण्ड" का प्रकाशन हिंदी पत्रकारिता की नींव बना। निडर और निष्पक्ष पत्रकारिता के माध्यम से लोकतंत्र को सशक्त करने तथा देश को दिशा देने वाले सभी मीडियाकर्मियों का अभिनन्दन।'
विज्ञापन


इन नेताओं ने भी प्रेषित की शुभकामनाएं 
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट किया, 'अनथक कर्मशीलता और एकनिष्ठ साधना के द्वारा पत्रकारिता के पवित्र मूल्यों को समृद्ध करने वाले सभी पत्रकार बंधुओं को हिन्दी पत्रकारिता दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं। पत्रकारिता की लोकहितकारी दिशा के अनुरूप आप सभी राष्ट्र एवं समाज की उन्नति में अपना योगदान देते रहें।'
विज्ञापन


उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने एक ट्वीट में लिखा, 'हिंदी पत्रकारिता दिवस' की समस्त पत्रकार बंधुओं को अनंत शुभकामनाएं! देश के प्रथम हिंदी समाचार पत्र 'उदन्त मार्तण्ड' के रूप में मिली विरासत का नित संरक्षण-संवर्धन कर रहे सभी पत्रकार साथियों का हार्दिक अभिनंदन!'
विज्ञापन
विज्ञापन


क्यों मनाया जाता है हिंदी हिंदी पत्रकारिता दिवस?
हिंदी भाषा में 'उदन्त मार्तण्ड' के नाम से पहला समाचार पत्र 30 मई 1826 को कलकत्ता (अब कोलकाता) से निकाला गया था। इसलिए इस दिन को हिंदी पत्रकारिता दिवस के रूप में मनाया जाता है। कानपुर के पंडित जुगल किशोर शुक्ल ने इसे कलकत्ता (अब कोलकाता) से एक साप्ताहिक समाचार पत्र के तौर पर शुरू किया था। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed