{"_id":"5f62d7e4f50f4a6d271f6bfa","slug":"hindi-hain-hum-webinar-r-madhvan-and-many-more-celebrities-are-joining-tomorrow-5-pm-on-amar-ujala-facebook-and-youtube","type":"story","status":"publish","title_hn":"#हिंदीहैंहम: 18 सितंबर को शाम 5 बजे से वेबिनार, हिंदी के गौरव और उत्थान पर होगी चर्चा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
#हिंदीहैंहम: 18 सितंबर को शाम 5 बजे से वेबिनार, हिंदी के गौरव और उत्थान पर होगी चर्चा
Thu, 17 Sep 2020 10:22 AM IST
Tanuja Yadav
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Tanuja Yadav
Updated Thu, 17 Sep 2020 10:22 AM IST
विज्ञापन
#हिंदीहैंहम वेबिनार
- फोटो : AMAR UJALA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश की राजभाषा हिंदी के गौरव को वापस लाने और हिंदी के उत्थान के लिए अमर उजाला फाउंडेशन 'हिंदी हैं हम' नाम से एक अभियान चला रहा है। इस अभियान के तहत समय-समय पर वेबिनार किए जाते हैं, जिसका मुख्य उद्देश्य लोगों के मन में हिंदी के प्रति उस भावना को जगाना है, जो अंग्रेजी या दूसरी भाषाओं के लिए है।
विज्ञापन
अमल उजाला ने 22 अगस्त से 'हिंदी हैं हम' वेबिनार की शुरुआत की थी और यह संवाद अब अंतरराष्ट्रीय ऊंचाईयों को भी छूने लगा है। वेबिनार के तहत हिंदी भाषा के विशेषज्ञों और जानकारों को एक मंच पर लाकर लोगों को हिंदी का महत्व, जरुरत, हिंदी को आगे बढ़ाने की संकल्प शक्ति और बेहतर दिशा देने विषयों पर संवाद किया जाता है।
विज्ञापन
ऐसा ही एक वेबिनार कल यानि 18 सितंबर को आयोजित किया जा रहा है। इस वेबिनार में अतिथि के तौर पर जाने-माने अभिनेता और निर्देशक आर. माधवन, पेटीएम बैंक के मुख्य कार्यकारी अध्यक्ष सतीश कुमार गुप्ता, माइक्रोसॉफ्ट के लोकलाइजेशन और एक्सेसबिलिटी लीड बालेंदु शर्मा दाधीच और आईपीजी मीडिया ब्रांड्स इंडिया के सीईओ शशि सिन्हा शिरकत करेंगे।
विज्ञापन
अगर आप भी अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित किए जा रहे इस वेबिनार का हिस्सा बनना चाहते हैं तो, अमर उजाला के फेसबुक पेज पर लाइव इस वेबिनार से जुड़ सकते हैं। इसके अलावा आप अमर उजाला यूट्युब चैनल पर जाकर भी लाइव वेबिनार का आनंद उठा सकते हैं।
कल यानि 18 सितंबर के दिन आप शाम पांच बजे से अमर उजाला के फेसबुक पेज और यूट्युब चैनल पर लाइव जुड़कर वेबिनार से जुड़ सकते हैं और हिंदी भाषा को आगे बढ़ाने में योगदान दे सकते हैं।