हिंदी हैं हम: आइए जुड़ें...मातृभाषा के प्रति सम्मान व कृतज्ञता प्रकट करने के अभियान से
- पाठकों के लिए 'हिंदी है हम' ऐसा मंच है, जहां सब अपनी मेधा व शब्द सामर्थ्य को समृद्ध कर सकते हैं
- 'हिंदी हैं हम' को इंटरनेशनल न्यूज मीडिया एसोसिएशन (इनमा) के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मिल चुकी है मान्यता
- सर्वश्रेष्ठ लघु फिल्म पर 5 लाख का पहला पुरस्कार, 1-1 लाख के पांच और पुरस्कार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कृतज्ञ समाज की मातृभाषा से मित्रता, उसके प्रति सम्मान एवं विस्तार, हम सभी का दायित्व है। इसी आकांक्षा व आवश्यकता को दृष्टिगत रख, अमर उजाला ने महत्वाकांक्षी अभियान 'हिंदी हैं हम' की नींव रखी थी। इसे आप सभी सम्मानित पाठकों का स्नेह तो मिला ही, इंटरनेशनल न्यूज मीडिया एसोसिएशन (इनमा) के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता भी मिली।
इस वर्ष भी, आज से अभियान का आरंभ हो रहा है...
आप परिचित ही हैं कि पाठकों के लिए 'हिंदी है हम' ऐसा मंच है, जहां सब अपनी मेधा व शब्द सामर्थ्य को समृद्ध कर सकते हैं। अपनी पहचान बना सकते हैं और पुरस्कार भी जीत सकते हैं।
प्रति सप्ताह 10 विशेष पुरस्कार
इस वर्ष आपको परिवार के साथ या अलग-अलग हिंदी के प्रति प्रेम और विचारों को आकार देता हुआ 30 सेकंड का एक वीडियो बनाकर हमें भेजना है। इसमें हिंदी में कविता, किस्सा, कहानी या स्टैंडअप कॉमेडी हो सकती है।
सर्वश्रेष्ठ लघु फिल्म पर 5 लाख का पहला पुरस्कार, 1-1 लाख के पांच और पुरस्कार
अगर आप ब्लॉगर या फिल्मकार हैं तो 2 मिनट की ऐसी फिल्म बनाएं, जिससे हिंदी प्रेम-अनुराग और विचारों की अभिव्यक्ति आकार लेती हो। इसे हमें भेज दीजिए। सभी श्रेणियों में आकर्षक उपहार भी मिलेंगे।
- पहला पुरस्कार पांच लाख का होगा
- एक-एक लाख के पांच और पुरस्कार
अमर उजाला की मान्यता है कि पाठकों की सामूहिक शक्ति से ही बेहतर समाज व देश निर्माण संभव है। मातृभाषा हिंदी के प्रति हमारा प्रेम गुणात्मक आकार व विस्तार लिए होगा, हिंदी को स्वत: सम्मान मिलेगा।
आइए 'हिंदी हैं हम' में से जुड़े, अपने परिवार, मित्रों को इसमें सहभागिता के लिए प्रेरित करें। - संपादक
'हिंदी हैं हम' अभियान में हिस्सा लेने और अधिक जानकारी के लिए लॉगऑन करें- www.amarujala.com/hindihainhum