{"_id":"5f210b4206731b43344c8240","slug":"hindi-hai-hum-be-a-part-of-amar-ujala-campaign-to-show-gratitude-towards-mother-tongue","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंदी हैं हम, आइए...मातृभाषा के प्रति कृतज्ञता प्रकट करने के अभियान का हिस्सा बनें","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
हिंदी हैं हम, आइए...मातृभाषा के प्रति कृतज्ञता प्रकट करने के अभियान का हिस्सा बनें
Wed, 29 Jul 2020 11:09 AM IST
अनवर अंसारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अनवर अंसारी
Updated Wed, 29 Jul 2020 11:09 AM IST
विज्ञापन
हिंदी हैं हम
- फोटो : Amar Ujala
मातृभाषा से दोस्ती एक कृतज्ञ समाज की जरूरत होती है और इसी कड़ी में अमर उजाला की तरफ से एक विनम्र कोशिश है 'हिंदी हैं हम'। मातृभाषा से दिल का रिश्ता हो तो हमारी संवेदनाओं को पंख मिलते हैं, सपनों को उड़ान मिलती है और हमें अपनी भावनाओं को व्यक्त करने के लिए मिलते हैं शब्द।
विज्ञापन
अमर उजाला के पाठकों के लिए 'हिंदी हैं हम' एक ऐसा मंच है, जहां हम सब मिलकर लिख सकते हैं उम्मीद की एक नई वर्णमाला। इससे जुड़कर आप अपनी मातृभाषा से प्रेम का परिचय दे सकते हैं, अपने शब्द सामर्थ्य से सबका दिल जीत सकते हैं। इसका हिस्सा बनने के लिए आपको बस 30 सेकंड का अपना वीडियो रिकॉर्ड करके भेजना है।
विज्ञापन
इस अभियान में बच्चे जुड़ सकते हैं, युवा भी हिस्सा ले सकते हैं। दादा-दादियों और नाना-नानियों का भी स्वागत है। बड़ों की मदद से बच्चे रिकॉर्डिंग करें और अपने दादा-दादी या नाना-नानी की मदद भी करें। ये वीडियो आप हमारे व्हाट्सएप नंबर पर भेजें (9711616205) या ऑनलाइन अपलोड करें। हर वर्ग में हर हफ्ते प्रमाणपत्र और किताबों सहित उपहार घोषित होंगे। श्रृंखला पूरे छह सप्ताह चलेगी। चुने हुए प्रतिभागियों को हिंदी माह सितंबर के दौरान मातृभाषा पर विशेष वेबिनार में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा और वे अमर उजाला अभियान के विशेष साथी नामित होंगे।
विज्ञापन
मातृभाषा के प्रति अपनी कृतज्ञता एवं दायित्व को पूरा करने का अभियान है 'हिंदी हैं हम'....इस अनूठे अवसर से चूक न जाएं। आइए, अपने दोस्तों-परिचितों और पूरे परिवार के साथ इस अभियान को सफल बनाएं। -संपादक
अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें-