फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Hindenburg row Rahul Gandhi Says PM Modi will do his best to avert discussion on Adani issue in Parliament

Hindenburg Row: राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- अदाणी मुद्दे पर संसद में चर्चा नहीं चाहेंगे प्रधानमंत्री

Mon, 06 Feb 2023 09:37 PM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गुलाम अहमद Updated Mon, 06 Feb 2023 09:37 PM IST
सार

कांग्रेस नेता ने कहा कि हम चाहते हैं कि इस पर चर्चा हो और सब साफ हो। लाखों करोड़ रुपये का भ्रष्टाचार हुआ है। हिंदुस्तान के इन्फ्रास्ट्रक्चर पर जो कब्ज़ा किया गया है उसकी जांच हो और अडाणी जी के पीछे कौन सी शक्ति है वह भी देश को पता चले।

विज्ञापन
Hindenburg row Rahul Gandhi Says PM Modi will do his best to avert discussion on Adani issue in Parliament
Rahul Gandhi - फोटो : ANI

विस्तार

हिंडनबर्ग-अदाणी विवाद को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी संसद में अदाणी मुद्दे पर चर्चा को टालने की पूरी कोशिश करेंगे। दिल्ली में मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस नेता ने कहा कि देश को पता होना चाहिए कि अदाणी के पीछे कौन सी शक्ति है। राहुल गांधी ने कहा, 'मोदी जी संसद में अदाणी जी पर चर्चा को टालने की पूरी कोशिश करेंगे। इसका कारण आप जानते हैं। मैं चाहता हूं कि अदाणी मुद्दे पर चर्चा होनी चाहिए और सच्चाई सामने आनी चाहिए। जो लाखों-करोड़ों का भ्रष्टाचार हुआ है, वह सामने आना चाहिए। 

विज्ञापन


कांग्रेस सांसद  ने कहा, 'मैं सरकार के बारे में काफी समय से बोल रहा हूं कि 'हम दो, हमारे दो'। सरकार डरी हुई है और संसद में अदाणी जी पर चर्चा नहीं करना चाहती है। सरकार को इस मुद्दे पर संसद में चर्चा की अनुमति देनी चाहिए।' राहुल गांधी ने कहा कि भारत के इन्फ्रास्ट्रक्चर पर जो कब्जा किया गया है, उसकी भी जांच हो और अडाणी जी के पीछे कौन सी शक्ति है वह भी देश को पता चले।
विज्ञापन


कांग्रेस की संसद में चर्चा की मांग
बता दें, हिंडनबर्ग रिसर्च के खुलासे के बाद कांग्रेस अदाणी मुद्दे को लेकर सरकार पर आक्रामक दिख रही है और संसद में चर्चा की मांग कर रही है। कांग्रेस पार्टी ने अदाणी समूह के खिलाफ हिंडनबर्ग रिपोर्ट में लगाए गए आरोपों की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट या संयुक्त संसदीय समिति की देखरेख में निष्पक्ष जांच की भी मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस का आरोप है कि इस वित्तीय गड़बड़ी में अदाणी समूह में निवेश किए गए आम लोगों के करोड़ों रुपये शामिल हैं। गौरतलब है कि हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट में अदाणी समूह पर 'वित्तीय गड़बड़ी और स्टॉक हेरफेरी' का आरोप लगाया गया है। यह रिपोर्ट सामने आने के बाद अदाणी समूह की कंपनियों के शेयर धराशाई हो गए हैं। इस मुद्दे पर चर्चा की मांग की मांग को लेकर कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों के हंगामा के कारण संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही बाधित हुई है।


यूपी में 'अधर्म' में लिप्त है बीजेपी-  राहुल
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि कोई भी धर्म नफरत फैलाने की बात नहीं करता। इस दौरान उन्होंने कहा कि आदित्यनाथ जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं, उससे उनके गोरखनाथ मठ के इतिहास का "अपमान" कर रहे हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed