फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Himanta Sarma said PM Modi trying to make India world leader

हिमंत सरमा बोले: पीएम मोदी भारत को विश्व गुरू बनाने की कोशिश कर रहे, पांच लाख वोटों से जीतेंगे गुवाहाटी

Fri, 19 Apr 2024 08:04 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी Published by: जलज मिश्रा Updated Fri, 19 Apr 2024 08:04 PM IST
सार

सभा में उन्होंने कहा कि हमारा समर्थन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए है। हम उन्हें तीसरी बार प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहते हैं। हम असम को आगे बढ़ाना चाहते हैं और प्रधानमंत्री भारत को। वे भारत को विश्व गुरू बनाने की कोशिश कर रहे हैं।

विज्ञापन
Himanta Sarma said PM Modi trying to make India world leader
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

असम की गुवाहाटी संसदीय क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार बिजुली कलिता मेधी ने शुक्रवार को अपना नामांकन दाखिल किया। इससे पहले मेधी के समर्थन में मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने क्षेत्र में एक चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने विश्वास जताया कि पार्टी इस बार पांच लाख से अधिक वोटों से जीत हासिल करेगी। उन्होंने कहा कि लोगों का उत्साह भाजपा और हमारे लोकसबा उम्मीदवार के प्रति अटूट समर्थन को दर्शाता है। यह हमारे लिए बड़ा प्रोत्साहन है। आप लोगों का यह समर्थन देखकर लगता है कि हम यहां पांच लाख से अधिक वोटों से जीतेंगे।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री की तारीफ
सभा में उन्होंने कहा कि हमारा समर्थन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए है। हम उन्हें तीसरी बार प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहते हैं। हम असम को आगे बढ़ाना चाहते हैं और प्रधानमंत्री भारत को। वे भारत को विश्व गुरू बनाने की कोशिश कर रहे हैं। इसके अलावा, सीएम सरमा गुवाहाटी प्रत्याशी के साथ नामांकन दाखिल करने भी पहुंचे। नामांकन दाखिल करने के बाद मेधी ने कहा कि जनता मेरे समर्थन में आई है। लोगों का आशीर्वाद है मेरे साथ। मुझे गुवाहाटी में जीत का पूरा भरोसा है।
विज्ञापन


जानें कौन हैं मेधी
असम की गुवाहाटी लोकसभा सीट से भाजपा के टिकट पर इस बार मैदान में हैं बिजुली कलिता मेधी। ज्योतिनगर की कलिता निजी अंग्रेजी स्कूल में शिक्षिका रह चुकी हैं। उनके पति टिकेन मेधी दुखिया स्टोर के नाम से किराने की दुकान चलाते हैं। वह भी लंबे समय से भाजपा से जुड़े हैं। कलिता भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष और असम भाजपा की पूर्व महिला मोर्चा अध्यक्ष रह चुकी हैं। यह उनका पहला लोकसभा चुनाव है। 2019 में गुवाहाटी सीट से भाजपा की रानी ओजा सांसद थी। मेधी का मुकाबला कांग्रेस की मीरा बोरठाकुर से होगा। असम के 42 लाख कार्यकर्ताओं में से भाजपा नेतृत्व ने मेधी को चुना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमस में 14 लोकसभा सीटें
असम में 14 सीटें हैं। 2019 में भाजपा ने यहां से 9 सीटों पर जीत दर्ज की थी। इस बार असम में परिसीमन के बाद कलियाबोर सीट खत्म हो गई, जबकि उसकी जगह नई सीट बनी काजीरंगा। इसका फायदा किस पार्टी को हो सकता है। कलियाबोर सीट खत्म होने के कारण समीकरण बदल गए। इसलिए यहां के सांसद कांग्रेस के गौरव गोगोई को जोरहाट जाना पड़ा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed