फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Himanta said that if allegations are proved then I will resign from post of cm On allegations of Gaurav Gogoi

Politics:'...तो मुख्यमंत्री पद से आज ही इस्तीफा दे दूंगा'; गौरव गोगोई के आरोपों पर हिमंत सरमा ने दिया जवाब

Thu, 14 Sep 2023 11:46 PM IST
शिव शरण शुक्ला अमर उजाला ब्यूरो, गुवाहाटी
अमर उजाला ब्यूरो, गुवाहाटी Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Thu, 14 Sep 2023 11:46 PM IST
सार

कांग्रेस ने बुधवार को आरोप लगाया था कि एक मीडिया और मनोरंजन कंपनी, जिसके साथ असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा की पत्नी जुड़ी हुई हैं, को खाद्य प्रसंस्करण मंत्रालय से एक विशेष केंद्रीय योजना के तहत कर्ज से जुड़ी सब्सिडी के तौर पर 10 करोड़ रुपए मिले हैं।
 

विज्ञापन
Himanta said that if allegations are proved then I will resign from post of cm On allegations of Gaurav Gogoi
हिमंता बिस्वा सरमा - फोटो : social media

विस्तार

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की पत्नी रिनिकी भूइयां और कांग्रेस के बीच चल रहा आरोप-प्रत्यारोप का मामला और तेज हो गया है। गुरुवार को जहां असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की पत्नी रिनिकी भूइंया सरमा ने कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई पर 10 करोड़ की मानहानि का मामला दायर करने की बात कही, वहीं रात को मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा भी पत्नी के साथ आ खड़े हुए। हिमंत बिस्वा सरमा ने पत्रकारों से गुरुवार रात को कहा कि उनकी पत्नी रिनिकी भुइंया सरमा को इस संबंध में अगर केंद्र से कोई पैसे मिले हैं तो वे आज ही असम के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे देंगे। उन्होंने कहा, अगर हिम्मत है तो मुझे हराओ, मेरा मुकाबला करो, पत्नी को घसीटना अच्छी बात नहीं है। वे कांग्रेस नेता गौरव गोगोई के आरोपों का जवाब दे रहे थे।

विज्ञापन


असम के मुख्यमंत्री हिमंत सरमा ने कहा, मैं 2008 से देख रहा हूं। कई मामलों में रिनिकी को खींच लाते हैं। मेरे साथ लड़ो न, मैं तो बार-बार कह रहा हूं। हिमंत ने कहा, अगर केंद्र सरकार से रिनिकी भूइयां सरमा को एक रुपए भी मिले हैं तो मैं असम के मुख्यमंत्री के हिसाब से मैं कह रहा हूं कि पदत्याग कर दूंगा, राजनीतिक जीवन से संन्यास ले लूंगा। अगर पैसे मिले हैं तो चेक नंबर होगा। आरटीआई करने से भी इसकी जानकारी मिल जाएगी। किस दिन, कितने पैसे मिले हैं। उन्होंने कहा, अगर प्राइड इस्ट कंपनी कोई नया काम करने जा रही है तो इसमें किसी को दिक्कत क्या है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि कांग्रेस ने बुधवार को आरोप लगाया था कि एक मीडिया और मनोरंजन कंपनी, जिसके साथ असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा की पत्नी जुड़ी हुई हैं, को खाद्य प्रसंस्करण मंत्रालय से एक विशेष केंद्रीय योजना के तहत कर्ज से जुड़ी सब्सिडी के तौर पर 10 करोड़ रुपए मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी ओर, गुरुवार को दिन में असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा की पत्नी रिनिकी भुइयां सरमा ने कहा कि वे लोकसभा में कांग्रेस के उपनेता गौरव गोगोई के खिलाफ 10 करोड़ का मानहानि का मुकदमा दायर करेंगी। उन्होंने कहा कि गौरव उनकी कंपनी के खिलाफ फर्जी दावे कर रहे हैं। इससे पहले गोगोई ने बुधवार को आरोप लगाया था कि मुख्यमंत्री की पत्नी की कंपनी को कर्ज से जुड़ी रियायत के तौर पर 10 करोड़ रुपए मिले।


अब रिनिकी भुइयां सरमा ने आरोप लगाया कि गोगोई ने एक महिला उद्यमी की अगुवाई वाली असम की 17 साल पुरानी कंपनी को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। मेरी कंपनी ने कानून के हर पहलू का पालन किया है। इसके बावजूद उस पर निराधार आरोप लगाए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed