फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Himanta has an old habit of deceiving people Gaurav Gogoi taunts CM Sarma on Pakistan allegations

Politics: 'हिमंता को लोगों को धोखा देने की पुरानी आदत'; पाकिस्तान वाले आरोपों पर गौरव गोगोई का CM सरमा पर तंज

Wed, 28 May 2025 05:12 PM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी Published by: शिव शुक्ला Updated Wed, 28 May 2025 05:12 PM IST
सार

कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने कहा कि सीएम हिमंत बिस्वा सरमा को लोगों को धोखा देने की पुरानी आदत है। जब राहुल गांधी असम आए थे, तो सीएम दावा करते थे कि यह उनका (राहुल गांधी का) 'बॉडी डबल' है।

विज्ञापन
Himanta has an old habit of deceiving people Gaurav Gogoi taunts CM Sarma on Pakistan allegations
हिमंत बिस्व सरमा पर गौरव गोगोई का तंज - फोटो : ANI

विस्तार

कांग्रेस नेता और लोकसभा में कांग्रेस के उपनेता गौरव गोगोई और असम के सीएम हिमंत बिस्व सरमा के बीच सियासी बयानबाजी थमने का नाम नहीं ले रही है। अब एक बार फिर गौरव गोगोई ने हिमंत के पाकिस्तान लिंक वाले आरोपों पर पलटवार किया है। गौरव गोगोई ने कहा कि उनका काम केवल अपमान करने वाला है, और इसलिए वे इसे सी-ग्रेड बॉलीवुड फिल्म की तरह बना रहे हैं। 

विज्ञापन


क्या बोले गौरव गोगोई?
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा द्वारा लगाए गए आरोपों पर असम कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई ने कहा कि करीब 14-15 साल पहले मेरी पत्नी ने जलवायु परिवर्तन पर केंद्रित दक्षिण एशिया में एक अंतरराष्ट्रीय परियोजना पर काम किया था। 2012-13 के आसपास भारत लौटने से पहले उन्होंने इसी बाबत एक साल पाकिस्तान में भी बिताया था। बाद में उन्होंने भारत में भी अपना काम जारी रखा और 2015 में भारत में नौकरी कर ली। गौरव गोगोई ने कहा कि मुझे भी याद है कि 2013 में एक बार मैं उनके साथ गया था। इसलिए वे इसे मुद्दा बना रहे हैं क्योंकि उनका काम केवल अपमान करने वाला है, और इसलिए वे इसे सी-ग्रेड बॉलीवुड फिल्म की तरह बना रहे हैं। 
विज्ञापन


सरमा को लोगों को धोखा देने की पुरानी आदत 
कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने आगे कहा कि सीएम हिमंत बिस्वा सरमा को लोगों को धोखा देने की पुरानी आदत है। जब राहुल गांधी असम आए थे, तो सीएम दावा करते थे कि यह उनका (राहुल गांधी का) 'बॉडी डबल' है। अब, जब वे मेरे खिलाफ झूठे आरोप लगा रहे हैं, तो मुझे लगता है कि वे मेरे 'बॉडी डबल' के बारे में सोचते हैं। गौरव गोगोई ने सरकार पर हमला करते हुए कहा कि अगर हमने कुछ अवैध किया है, तो सरकार इतने सालों तक चुप क्यों रही?
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले, गौरव गोगोई ने बीते शनिवार को भी ऐसे ही आरोप हिमंत सरमा पर लगाए थे। उन्होंने कहा था कि असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की तरफ से उनके के खिलाफ 'पाकिस्तान कनेक्शन' के आरोपों के समर्थन में कोई सबूत पेश करने में असमर्थता उनकी कमजोरी है। पड़ोसी देश की अपनी कथित यात्राओं पर कोई स्पष्टीकरण जारी करने से बचते हुए, गौरव गोगोई ने कहा था कि लोगों को धैर्य रखना चाहिए क्योंकि मुक्केबाजी मैच के अंत में नॉकआउट पंच मारा जाता है।

गौरव गोगोई और उनकी पत्नी भारत विरोधी गतिविधियों में शामिलः हिमंता
वहीं, कांग्रेस सांसद और असम प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई के खिलाफ मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा ने बुधवार को गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि गोगोई और उनकी पत्नी दोनों भारत विरोधी गतिविधियों में गहराई से शामिल हैं।

सरमा ने कहा कि गोगोई ने अब तक जो भी स्वीकार किया है, वह सिर्फ दस प्रतिशत है और शेष तथ्यों का खुलासा दस सितंबर को एक विशेष जांच दल (एसआईटी) की रिपोर्ट के बाद किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि गौरव गोगोई ने बुधवार को पाकिस्तान जाने की बात स्वीकार की है।

मुख्यमंत्री ने कहा, वह भारत विरोधी गतिविधियों में केवल शामिल नहीं हैं, बल्कि गहराई से शामिल हैं। गोगोई के बेटे, जो भारत में पैदा हुए थे, को बाद में ब्रिटिश नागरिकता मिल गई। गोगोई ने उनके भारतीय पासपोर्ट को भी सरेंडर कर दिया। उनके खिलाफ बेहद गंभीर आरोप हैं, और मेरे पास ऐसे दस्तावेज हैं, जो यह साबित करते हैं कि उनकी पत्नी ने संवेदनशील भारतीय खुफिया जानकारी भी एकत्र की थी।


इसे भी पढ़ें- भारत बनाएगा 5वीं पीढ़ी का लड़ाकू विमान: IAF के मौजूदा फाइटर जेट्स से कितना अलग होगा, US-चीन से क्या मुकाबला?


'सीएम हैं, आईटी सेल के ट्रोल नहीं'

गौरव गोगोई ने कहा था, 'जब भाजपा की आईटी सेल मुझ पर झूठे आरोप लगाती है, तो कोई हैरानी नहीं होती। लेकिन जब एक राज्य का मुख्यमंत्री कुछ कहता है, तो हम उम्मीद करते हैं कि वह अपने आरोपों को साबित भी करेगा। मुख्यमंत्री और ट्रोल में कुछ तो फर्क होना चाहिए।'

क्या है पूरा मामला?
मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा और भाजपा लगातार यह आरोप लगा रहे हैं कि कांग्रेस सांसद गोगोई और उनकी ब्रिटिश पत्नी एलिजाबेथ कोलबर्न के पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई से संबंध हैं। सरमा ने यहां तक कहा था कि गोगोई आईएसआई के बुलावे पर पाकिस्तान गए थे, वहां ट्रेनिंग ली थी और वहां की सरकार से मिलकर काम किया था। गौरव गोगोई ने इन आरोपों को 'बेबुनियाद, बेतुका और बकवास' करार दिया है। उन्होंने कहा कि उनका पाकिस्तान दौरा भारत सरकार की जानकारी में था और इसमें कुछ भी गुप्त नहीं था।  

यह भी पढ़ें - Politics: 'वे कांग्रेस को खत्म करके ही छोड़ेंगे', नीति आयोग की बैठक पर जयराम रमेश की टिप्पणी पर भाजपा का तंज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed