फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Himanta Biswa Sarma Takes Oath As 15th Assam CM; 13 Other Cabinet Ministers Sworn-in

असम: हिमंत बिस्व सरमा संग 13 विधायकों ने ली शपथ, जानें किसे मिली क्या जिम्मेदारी?

Mon, 10 May 2021 03:03 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी Published by: प्रशांत कुमार Updated Mon, 10 May 2021 03:03 PM IST
सार

हिमंत बिस्व सरमा ने आज असम के 15वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। इसके अलावा 13 अन्य मंत्रियों ने भी पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। भाजपा के 10, एजीपी के दो और यूपीपीएल के एक विधायक को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई।

विज्ञापन
Himanta Biswa Sarma Takes Oath As 15th Assam CM; 13 Other Cabinet Ministers Sworn-in
असम में मंत्रियों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ - फोटो : ANI

विस्तार

हिमंत बिस्व सरमा ने आज असम के 15वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। राज्यपाल जगदीश मुखी ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके अलावा 13 अन्य मंत्रियों ने भी पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। भाजपा के 10, एजीपी के दो और यूपीपीएल के एक विधायक को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई।

विज्ञापन


सरमा के साथ कैबिनेट मंत्री के तौर पर भाजपा विधायक रंगोज पेगू, संजय किशन, जोगेन मोहन,  अजंता नियोंग,  परिमल शुक्लबैद्य, नेता चंद्र मोहन, अशोक सिंघल, पीयूष हजारिका,  बिमल बोरा ने भी मंत्री पद की शपथ ली। मंत्री के रूप में शपथ लेने वालों में असम भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रंजीत कुमार दास, असम गढ़ परिषद (एजीपी) सुप्रीमो अतुल बोरा और एजीपी नेता केशब महंता के अलावा यूपीपीएल नेता यूजी ब्रह्मा भी शामिल हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: बड़ी जिम्मेदारी: असम के नए मुख्यमंत्री बने हिमंत बिस्व सरमा, भाजपा ने यूं ही नहीं सौंपी कमान
विज्ञापन
विज्ञापन




शपथ समारोह में ये दिग्गज रहे मौजूद
गुवाहाटी के शपथ ग्रहण समारोह में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब देब, मेघालय के सीएम कोनराड संगमा, मणिपुर के सीएम एन बीरेन सिंह और नागालैंड के सीएम नीफिउ रियो, राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल भी मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed