फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Himanta Biswa Sarma says, Govt assistance will be provided for the development of temple, RAF will be deployed

Assam: धुबरी में पत्थरबाजों को देखते ही गोली मारने के आदेश, सरमा बोले- जरूरत पड़ी तो मंदिर की करूंगा पहरेदारी

Fri, 13 Jun 2025 11:19 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी Published by: पवन पांडेय Updated Fri, 13 Jun 2025 11:19 PM IST
सार

असम के सीएम हिमंत बिस्व सरमा ने कानून व्यवस्था की स्थिति का आकलन करने के लिए धुबरी का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कहा, 'मंदिर के विकास के लिए सरकारी सहायता प्रदान की जाएगी... स्थिति को सामान्य बनाने में मदद के लिए धुबरी में अतिरिक्त सुरक्षा बलों के साथ रैपिड एक्शन फोर्स भी तैनात की जाएगी'।

विज्ञापन
Himanta Biswa Sarma says, Govt assistance will be provided for the development of temple, RAF will be deployed
हिमंत बिस्व सरमा, सीएम, असम - फोटो : ANI

विस्तार

मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने शुक्रवार को धुबरी जिले का दौरा कर धार्मिक स्थलों को नुकसान पहुंचाने का प्रयास करने वालों को देखते ही गोली मारने का आदेश दिया। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ी तो वो खुद मंदिर में आकर पहरा देंगे। सीएम ने बकरीद के आसपास धुबरी को बांग्लादेश में शामिल कराने के पोस्टर लगाए जाने और मंदिर के सामने प्रतिबंधित मांस रखे जाने से उत्पन्न तनाव के बाद कानून व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे थे।  उन्होंने यह भी कहा, 'किसी भी व्यक्ति या समूह को प्रतिबंधित मांस से जुड़ी घटना को हथियार बनाकर सामाजिक कलह पैदा करने की अनुमति नहीं दी जाएगी'।
विज्ञापन


विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Assam: असम के मुख्यमंत्री-राज्यपाल से मिले भारतीय सेना की पूर्वी कमान के प्रमुख, विभिन्न मुद्दों पर की चर्चा
विज्ञापन
विज्ञापन


'नवान बांग्ला के पोस्टर लगाना बेहद गंभीर मामला'
मुख्यमंत्री ने इसे संगठित साजिश बताई और कहा कि नवान बांग्ला के पोस्टर लगाना बेहद गंभीर मामला है। असम को बांटने या तोड़ने की कोशिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने देर शाम जिले में भारी संख्या में सुरक्षाबलों को तैनात करने का भी आदेश दिया। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में लिखा, बकरीद के आसपास कुछ बेहद आपत्तिजनक घटनाएं घटीं। दोनों समुदायों के नेताओं ने मिलकर शांति समिति के जरिए मसले को सुलझाया, लेकिन अगले दिन फिर उसी स्थान पर बीफ रखा गया, जिससे तनाव और बढ़ा।

यह भी पढ़ें - Indian Navy: 'ऑपरेशन सिंदूर स्थगित अभी चल रहा है, बंद नहीं हुआ', नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश त्रिपाठी का बयान

सेना के सिग्नल इन्फ्रास्ट्रक्चर पर भी पोस्टर चिपकाया
मुख्यमंत्री ने बताया कि पर्व से एक दिन पहले शहर के कई इलाकों में संगठन नवीन बांग्ला के नाम से लगाए गए पोस्टरों में भड़काऊ कविताएं भी लिखीं थीं। इनमें से एक पोस्टर सेना के सिग्नल इन्फ्रास्ट्रक्चर पर भी चिपकाया गया था, जो बेहद गंभीर विषय है। सरमा ने कहा कि सरकार हर हाल में सांप्रदायिक ताकतों को हराकर शांति और सौहार्द बनाए रखेगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed