फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indian Navy: Navy Chief Admiral Dinesh Tripathi says- Operation Sindoor is still going on, not stopped

Indian Navy: 'ऑपरेशन सिंदूर अभी चल रहा है, बंद नहीं हुआ', नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश त्रिपाठी का बयान

Fri, 13 Jun 2025 10:36 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पवन पांडेय Updated Fri, 13 Jun 2025 10:36 PM IST
सार

पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया था। जिसके तहत पाकिस्तान और पीओके में कई आंतकी ठिकाने और आतंकियों ढेर किया गया था। वहीं इसे लेकर नौसेना प्रमुख ने कहा कि- ऑपरेशन सिंदूर स्थगित अभी चल रहा है, बंद नहीं हुआ है।

विज्ञापन
Indian Navy: Navy Chief Admiral Dinesh Tripathi says- Operation Sindoor is still going on, not stopped
एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी, नौसेना प्रमुख - फोटो : ANI

विस्तार

नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर स्थगित हुआ है, बंद नहीं। यह एक ऐसा ऑपरेशन है, जो अभी चल रहा है। नौसेना प्रमुख गुरुवार को सोलर इंडस्ट्रीज इंडिया लिमिटेड के अध्यक्ष सत्यनारायण नुवाल के साथ कंपनी के मुख्यालय में कई रक्षा उत्पादों की विनिर्माण प्रक्रियाओं की समीक्षा करने आए थे। इस दौरान सोलर इंडस्ट्रीज इंडिया लिमिटेड के चेयरमैन सत्यनारायण नुवाल ने बताया कि उन्होंने नौसेना प्रमुख को अपने ड्रोन और मानवरहित हवाई प्रणाली (यूएएस) दिखाए। उन्होंने काउंटर-मानवरहित हवाई प्रणाली भार्गवास्त्र को भी दिखाया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Assam: असम के मुख्यमंत्री-राज्यपाल से मिले भारतीय सेना की पूर्वी कमान के प्रमुख, विभिन्न मुद्दों पर की चर्चा
विज्ञापन


नौसेना प्रमुख ने सोलर इंडस्ट्रीज इंडिया लिमिटेड की ओर से बनाए गए उत्पादों की सराहना की। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक और निजी क्षेत्रों के बीच तालमेल होना आवश्यक है, क्योंकि रक्षा उत्पादन में निजी क्षेत्र का शामिल होना आत्मनिर्भर भारत पहल का हिस्सा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गैर-संपर्क युद्ध जारी रहेगा- दिनेश कुमार त्रिपाठी
मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा, इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता कि गैर-संपर्क युद्ध (नॉन कॉन्टैक्ट वॉर) जारी रहेगा। इसमें ड्रोन और हवाई हथियार शामिल हैं। उन्होंने कहा कि आज से 10-12 साल पहले ड्रोन सिस्टम की एक पूरी शृंखला कोई व्यवस्था नहीं थी, लेकिन अब तकनीक के विकास के साथ ड्रोन और हवाई हथियारों की एक पूरा सिस्टम है, जिसमें दुश्मन सेना के संपर्क में आए बिना युद्ध किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें - MEA: सीधी हवाई सेवाओं को बहाल करने की प्रक्रिया तेज करेंगे भारत-चीन, मजबूत होंगे द्विपक्षीय संबंध

पहलगाम आतंकी हमला, ऑपरेशन सिंदूर और सीजफायर
22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के 15 दिन बाद भारतीय सेना ने सात मई को 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत पाकिस्तान और पीओके में नौ आतंकी ठिकानों को तबाह किया था। जिसमें कई कुख्यात आतंकी भी मारे गए थे। इसके बाद दोनों देशों के बीच हालात बिगड़े और दो दशक बाद चरम पर पहुंच गए। वहीं पाकिस्तान की तरफ से भारत के शहरों को निशाना बनाए जाने के बाद, भारत की वायु रक्षा प्रणाली ने सभी को नाकाम करते हुए उसका माकूल जवाब दिया। भारत ने जवाबी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान के 14 सैन्य ठिकानों को ध्वस्त कर दिए। इससे घबराए पाकिस्तान ने भारत के सामने सीजफायर का प्रस्ताव रखा, 10 मई को दोनों देशों ने आपसी चर्चा के बाद लागू किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed