फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Himanta Biswa Sarma Said Single male govt employees in Assam to get child care leave News In Hindi

हिमंत सरकार का बड़ा फैसला: सिंगल पुरुषों को मिलेगी चाइल्ड केयर लीव, कई अहम योजनाओं को भी मिली मंजूरी

Fri, 28 Mar 2025 03:11 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी Published by: शुभम कुमार Updated Fri, 28 Mar 2025 03:11 AM IST
सार

गुरुवार को हिमंत बिस्वा सरमा के कैबिनेट ने कई अहम फैसले लिए। इसके तहत असम सरकार ने चाइल्ड केयर लीव (सीसीएल) नियमों में संशोधन को मंजूरी देने के साथ-साथ कई अहम योजनाओं को भी मंजूरी दिया।

विज्ञापन
Himanta Biswa Sarma Said Single male govt employees in Assam to get child care leave News In Hindi
हिमंत बिस्वा सरमा सरकार - फोटो : एक्स@himantabiswa

विस्तार

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की कैबिनेट ने गुरुवार को कई अहम फैसले लिए। जहां राज्य सरकार ने चाइल्ड केयर लीव (सीसीएल) नियमों में संशोधन को मंजूरी दी है, जिसके बाद अब विधुर जिनकी (पत्नी का देहांत हो चुका है) या तलाकशुदा सिंगल पुरुष सरकारी कर्मचारियों को भी दो साल तक की छुट्टी लेने की अनुमति मिलेगी, बशर्ते उनके पास अधिकतम दो बच्चे हों। बता दें कि यह सुविधा 18 वर्ष तक के बच्चों या विशेष रूप से सक्षम बच्चों की देखभाल करने वाली महिलाओं और एकल पुरुषों दोनों को दी जाएगी।

विज्ञापन


कृषि क्षेत्र में भी कई अहम फैसले 
इसके अलावा, असर सरकार ने धान और सरसों के लिए अतिरिक्त समर्थन मूल्य भी मंजूर किया है, जिसके बाद अब धान के लिए 250 रुपये प्रति क्विंटल और सरसों के लिए 500 रुपये प्रति क्विंटल का अतिरिक्त मूल्य मिलेगा। साथ ही कैबिनेट ने दरंग जिले में एक नया मेडिकल कॉलेज और अस्पताल स्थापित करने को भी मंजूरी दी है, जिसकी लागत 572 करोड़ रुपये होगी। इस अस्पताल में 430 बिस्तर होंगे और सालाना 100 एमबीबीएस छात्रों का प्रवेश होगा। इसके साथ ही, बीएससी नर्सिंग स्कूल और जीएनएम स्कूल भी स्थापित किए जाएंगे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- India-China: 'ब्रह्मपुत्र पर चीन की परियोजनाओं पर भारत की कड़ी नजर', राज्यसभा में कीर्ति वर्धन सिंह का जवाब

विज्ञापन
विज्ञापन

कई विभागों के नामों में बदलाव भी
मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने यह भी बताया कि मंत्रिमंडल ने 'विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं जलवायु परिवर्तन विभाग' का नाम बदलकर 'विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग' और 'पर्यावरण एवं वन विभाग' का नाम बदलकर 'पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग' करने को मंजूरी दी है। इस विभाग को जलवायु परिवर्तन से संबंधित गतिविधियों के लिए नोडल विभाग भी घोषित किया गया है।

चाय उद्योग के लिए भी राहत
हिमंत सरकार ने चाय उद्योग के लिए एक और राहत का ऐलान किया गया। जहां कैबिनेट ने हरी पत्ती वाली चाय पर उपकर के भुगतान से दी जाने वाली कर छूट को 1 जनवरी 2025 से दो साल के लिए बढ़ाने की मंजूरी दी है। इसके साथ ही, वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 15,000 रुपये तक के वेतन पर व्यावसायिक कर की छूट को मंजूरी दी गई है।



दुकानों के लाइसेंस की वैधता बढ़ाने का भी फैसला
इसके अलावा असम सरकार ने राज्य में सभी उचित मूल्य की दुकानों के लाइसेंस की वैधता को 30 जून 2026 तक बढ़ाने का फैसला भी लिया गया है। साथ ही कैबिनेट ने स्वास्थ्य ब्लॉकों के पुनर्गठन की प्रक्रिया को शुरू करने और असम पंचायत (वित्तीय) नियम, 2002 में संशोधन करने को भी मंजूरी दी है। इस बदलाव से बाजारों, मत्स्य पालन और तालाबों के निपटान से जुड़े नियमों में सुधार होगा।

ये भी पढ़ें:- Mamata Banerjee: 'एकता ही हमारी ताकत है, विभाजन से समाज को नुकसान', ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में बोलीं सीएम ममता

सीएम सरमा ने डिजिटल पत्रकारों की मान्यता पर भी उठाए सवाल
असम के सीएम हिमंत सरमा ने डिजिटल पत्रकारों की मान्यता पर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि पुलिस ने किसी पत्रकार को गिरफ्तार नहीं किया है। पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का सूचना और जनसंपर्क निदेशालय (डीआईपीआर) आधिकारिक तौर पर पोर्टल या यूट्यूब चैनलों पर काम करने वाले पत्रकारों को मान्यता नहीं देता है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इन पत्रकारों को पंजीकरण, विज्ञापन या पहचान पत्र नहीं देती, क्योंकि वे सरकार के मानकों के अनुसार पत्रकार के रूप में योग्य नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed