फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Himanta Biswa Sarma said - BJP will win a big victory in the North-East

BJP: हेमंत बिस्वा सरमा बोले- उत्तर-पूर्व में बड़ी जीत हासिल करेगी भाजपा, केंद्र सरकार के विकासवाद को बताया कारण

Wed, 14 Dec 2022 02:13 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Wed, 14 Dec 2022 02:13 PM IST
सार

BJP: उत्तर-पूर्व के मामलों के प्रभारी संबित पात्रा ने बताया कि बेनेडिक्ट बराक और हिमालय सहित चार विधायक भाजपा में शामिल हुए हैं। इनमें तृणमूल कांग्रेस के विधायक हिमालय भी शामिल हैं। उन्होंने अपने चुनाव क्षेत्र में बड़ी जीत हासिल की थी...

विज्ञापन
Himanta Biswa Sarma said - BJP will win a big victory in the North-East
असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा भाजपा मुख्यालय में। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

वर्ष 2023 में मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के साथ-साथ नौ राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसमें उत्तर-पूर्व के त्रिपुरा, मेघालय और नागालैंड भी शामिल हैं। असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा ने कहा है कि भाजपा उत्तर-पूर्व में होने जा रहे चुनावों में बड़ी जीत हासिल करेगी। पिछली बार हुए चुनावों में भाजपा तीन राज्यों में लगातार दोबारा सरकार बनाने में सफल रही थी, जो यह साबित करता है कि उत्तर-पूर्व के राज्यों में पार्टी  की नीतियां लगातार लोकप्रिय हो रही हैं।

विज्ञापन

उत्तर-पूर्व के मामलों के प्रभारी संबित पात्रा ने बताया कि बेनेडिक्ट बराक और हिमालय सहित चार विधायक भाजपा में शामिल हुए हैं। इनमें तृणमूल कांग्रेस के विधायक हिमालय भी शामिल हैं। उन्होंने अपने चुनाव क्षेत्र में बड़ी जीत हासिल की थी।

विज्ञापन

फरवरी 2023 में मेघालय विधानसभा के लिए चुनाव होना है। इसे लेकर पार्टी अभी से सक्रिय हो गई है। पार्टी ने उत्तर-पूर्व में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ही अपने चुनावी अभियान के केंद्र में रखा है। पार्टी उत्तर-पूर्व में केंद्र सरकार द्वारा किए गए कार्यों को खूब प्रचारित कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed