फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Himanta Biswa Sarma rides helicopter for five km to avoid anti citizenship bill protests

असम के मंत्री ने सीएए विरोधी प्रदर्शन से बचने को पांच किमी की हेलिकॉप्टर की सवारी

Mon, 30 Dec 2019 03:02 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तेजपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तेजपुर Published by: संजीव कुमार झा Updated Mon, 30 Dec 2019 03:02 AM IST
विज्ञापन
Himanta Biswa Sarma rides helicopter for five km to avoid anti citizenship bill protests
हिमंत बिस्वा सरमा - फोटो : सोशल मीडिया

ऑल असम स्टूडेंट यूनियन (आसू) के नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ विरोध प्रदर्शन से बचने के लिए असम के वित्त मंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने एक कार्यक्रम में पहुंचने के लिए पांच किलोमीटर की दूरी तय करने को हेलिकॉप्टर की सवारी की। सरमा को दिवंगत भाजपा विधायक राजेन बोर्थाकुर को श्रद्धांजलि देने जाना था।

विज्ञापन

 
सरमा शनिवार को गुवाहाटी से तेजपुर हेलिकॉप्टर से आए थे लेकिन ऑल असम स्टूडेंट यूनियन (आसू) के आंदोलन के चलते सड़क मार्ग से कार्यक्रम स्थल घोरामरी नहीं जा सके। प्रदर्शनकारियों ने तेजपुर और घोरामरी के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग-15 को अवरुद्ध कर दिया था।
विज्ञापन


इसके चलते सरमा ने कार्यक्रम स्थल तक पहुंचने के लिए हेलिकॉप्टर की मदद ली।ऑल असम स्टूडेंट यूनियन (आसू) के मुख्य सलाहकार समुज्जल कुमार भट्टाचार्य ने कहा कि भाजपा और इसके सहयोगी दल असम गण परिषद(अगप) नेताओं के खिलाफ विरोध प्रदर्शन और मार्ग अवरुद्ध करने की कार्रवाई पूरे राज्य में तब तक जारी रहेगी जब तक नागरिकता कानून को वापस नहीं लिया जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed