फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Pradesh: Is Himachal's Sukhu government going to fall? CM big allegation on Haryana Police and CRPF

Himachal Pradesh: क्या गिरने जा रही हिमाचल की सुक्खू सरकार? मुख्यमंत्री का हरियाणा पुलिस और CRPF पर बड़ा आरोप

Jitendra Bhardwaj जितेंद्र भारद्वाज
Updated Tue, 27 Feb 2024 08:11 PM IST
सार

मंगलवार शाम को हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने जब अपने विधायकों को लेकर खुद यह बयान दिया कि उनके विधायकों को किडनैप किया जा रहा है, इसके बाद पहाड़ की राजनीति गरमा गई। उन्होंने भाजपा पर किडनैपिंग का आरोप लगा दिया...

विज्ञापन
Himachal Pradesh: Is Himachal's Sukhu government going to fall? CM big allegation on Haryana Police and CRPF
Himachal Pradesh: CM Sukhvinder Singh Sukhu - फोटो : Amar Ujala/Sonu Kumar

विस्तार

हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार कभी भी गिर सकती है, यह चर्चा जोर पकड़ती जा रही है। खुद मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बयान दिया है कि हरियाणा पुलिस और सीआरपीएफ, कांग्रेस के छह विधायकों को पंचकुला ले गई है। यह किडनैपिंग का प्रयास है। सूत्रों का कहना है कि हिमाचल प्रदेश में कोई बड़ा खेला हो सकता है। राज्यसभा चुनाव की वोटिंग के दौरान पूर्व सीएम जयराम ठाकुर ने कह दिया था कि सरकार अल्पमत में है। वित्त बिल को विधानसभा में वोटिंग के आधार पर पास नहीं किया गया। केवल वॉयस नोट के आधार पर इसे पास करना पड़ा। पार्टी लाइन से हटकर कांग्रेस के कई विधायक हमारे संपर्क में हैं।

विज्ञापन

मंगलवार शाम को हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने जब अपने विधायकों को लेकर खुद यह बयान दिया कि उनके विधायकों को किडनैप किया जा रहा है, इसके बाद पहाड़ की राजनीति गरमा गई। उन्होंने भाजपा पर किडनैपिंग का आरोप लगा दिया। राज्यसभा चुनाव की वोटिंग के दौरान अगर मौजूदा मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के हावभाव पर गौर करें, तो सुक्खू परेशान नजर आ रहे थे। दूसरी तरफ जयराम ठाकुर निश्चिंत दिखाई पड़ रहे थे। यहां तक कि उन्होंने यह बयान भी दे दिया कि हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार अल्पमत में है। कांग्रेस के विधायक भाजपा के संपर्क में हैं।

विज्ञापन

दूसरी तरफ राज्यसभा चुनाव में भाजपा के उम्मीदवार हर्ष महाजन ने भी कह दिया कि उनकी जीत होती है, तो सरकार में भी बदलाव होगा। महाजन, पहले कांग्रेस में ही थे। कई विधायक आज भी उनके संपर्क में हैं। कांग्रेस को राज्यसभा चुनाव में कोई खेला होने की आशंका थी, इसलिए पार्टी ने एक दिन पहले ही विधायक दल की बैठक में विधायकों को पार्टी लाइन पर रहकर वोट करने के लिए कहा था। कांग्रेस पार्टी ने बाकायदा, व्हिप जारी करते हुए अपने विधायकों से कहा था कि उन्होंने वोट किसे दिया है, वह पोलिंग एजेंट को दिखाना होगा। भाजपा उम्मीदवार हर्ष महाजन ने कहा था, मेरे कई विधायकों से संपर्क हैं। मैंने सबसे वोट मांगा है। सूत्रों का कहना है कि भाजपा, सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव ला सकती है। हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस के 40 विधायक हैं। राज्यसभा चुनाव से पहले कांग्रेस की तरफ से यह दावा किया गया था कि उसे प्रदेश के तीन निर्दलीय विधायकों का समर्थन भी हासिल है। 68 सदस्यों वाली हिमाचल प्रदेश विधानसभा में भाजपा के 25 विधायक हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed