फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Himachal Election 2022: Assets Comparison of Re-Contesting MLAs

Himachal Election 2022: घट गई हिमाचल के नौ विधायकों की संपत्ति, किसी की नौ लाख तो किसी की छह करोड़ कम हुई दौलत

Mon, 07 Nov 2022 06:24 PM IST
जयदेव सिंह स्पेशल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पेशल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जयदेव सिंह Updated Mon, 07 Nov 2022 06:24 PM IST
सार

Himachal Election 2022: किन विधायकों की संपत्ति में सबसे ज्यादा इजाफा हुआ है?  किन विधायकों की संपत्ति सबसे ज्यादा घटी? किस पार्टी के विधायकों की संपत्ति में ज्यादा इजाफा हुआ? 2017 के मुकाबले औसतन संपत्ति में कितना इजाफा हुआ? आइये जानते हैं…

विज्ञापन
Himachal Election 2022: Assets Comparison of Re-Contesting MLAs
हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए केवल तीन दिन और बचे हैं। सभी उम्मीदवार अपनी ओर से जोर लगा रहे हैं। 2017 में चुनाव जीते 68 में 58 उम्मीदवार एक बार फिर मैदान में हैं। चुनावी हलफनामों का विश्लेषण करने वाली संस्था एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) ने इन सभी के हलफनामों का विश्लेषण किया है। 58 में 49 विधायकों की संपत्ति में इजाफा हुआ है तो नौ विधायकों की संपत्ति घट गई है। 

विज्ञापन


किन विधायकों की संपत्ति में सबसे ज्यादा इजाफा हुआ है?  किन विधायकों की संपत्ति सबसे ज्यादा घटी? किस पार्टी के विधायकों की संपत्ति में ज्यादा इजाफा हुआ? 2017 के मुकाबले औसतन संपत्ति में कितना इजाफा हुआ? आइये जानते हैं…

विज्ञापन

पुन: चुनाव लड़ रहे विधायकों की संपत्ति में कितना इजाफा हुआ?
2022 में फिर से चुनाव लड़ रहे 58 विधायकों की 2017 में औसत संपत्ति 9.30 करोड़ रुपये थी। जो अब बढ़कर 12.08 करोड़ रुपये हो गई है। पांच साल में इन विधायकों की संपत्ति में औसतन 2.77 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है। यानी, औसतन इन विधायकों की संपत्ति में 30 फीसदी का इजाफा हुआ है। 

Himachal Election 2022: Assets Comparison of Re-Contesting MLAs
Himachal Election 2022 - फोटो : अमर उजाला

सबसे ज्यादा किन विधायकों की संपत्ति बढ़ी? 
चौपाल सीट से भाजपा विधायक बलबीर सिंह वर्मा की संपत्ति में सबसे ज्यादा इजाफा हुआ है। वर्मा मौजूदा सदन के सबसे अमीर विधायक हैं। इस बार चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों में भी बलबीर वर्मा सबसे अमीर है। 2017 में उन्होंने 90.73 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति घोषित की थी। जो अब बढ़कर 128.45 करोड़ से ज्यादा हो गई है। यानी, उनकी संपत्ति में करीब 37.71 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है।

बलबीर वर्मा के बाद मंडी से भाजपा विधायक अनिल शर्मा की संपत्ति में सबसे ज्यादा इजाफा हुआ है। शर्मा की संपत्ति में 17.23 करोड़ की वृद्धि हुई है। 2017 में अनिल शर्मा ने 40.24 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति घोषित की थी। जो अब बढ़कर 57.48 करोड़ से ज्यादा हो गई है। शर्मा मौजूदा सदन के तीसरे सबसे अमीर विधायक हैं।

मौजूदा सदन के दूसरे सबसे अमीर विधायक विक्रमादित्य सिंह संपत्ति में इजाफे के मामले में तीसरे नंबर पर रहे हैं। शिमला ग्रामीण से कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य की संपत्ति में पांच साल में 17.02 करोड़ की वृद्धि हुई है। 2017 में उनके पास 84 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति थी। जो अब बढ़कर 101 करोड़ से ज्यादा हो गई है।

इस मामले में पालमपुर से कांग्रेस विधायक आशीष बुटेल चौथे और गगरेट से भाजपा विधायक राकेश ठाकुर पांचवें नंबर पर हैं। आशीष की संपत्ति में आठ करोड़ से ज्यादा का इजाफा हुआ है वहीं, राकेश की संपत्ति में सात करोड़ से ज्यादा का इजाफा हुआ है।

विज्ञापन

किन विधायकों की संपत्ति में कमी आई है?
कसुम्पटी से कांग्रेस विधायक अनिरुद्ध सिंह की संपत्ति में सबसे ज्यादा कमी आई है। अनिरुद्ध सिंह की संपत्ति पांच साल में 6.01 करोड़ से ज्यादा कम हुई है। 2017 में अनिरुद्ध सिंह ने 16.22 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति घोषित की थी। जो अब 10.20 करोड़ ही रह गई है।

फतेहपुर से कांग्रेस विधायक भवानी सिंह पठानिया की संपत्ति में 2.64 से ज्यादा की कमी हुई है। 2021 के उपचुनाव में उन्होंने 20.67 करोड़ रुपये की संपत्ति घोषित की थी। इस बार उन्होंने अपनी संपत्ति 18.02 करोड़ बताई है। हरोली से कांग्रेस विधायक मुकेश अग्निहोत्री की संपत्ति में भी 2.27 करोड़ की कमी हुई है। उनकी संपत्ति 7.57 करोड़ से घटकर 5.47 करोड़ रह गई है।

इन तीनों के अलावा  मनाली से भाजपा विधायक गोविंद सिंह ठाकुर, दून से भाजपा विधायक परमजीत सिंह पम्मी, चिंतपुरनी से भाजपा विधायक बलबीर सिंह, रामपुर से कांग्रेस विधायक नंद लाल, भट्टियात से भाजपा विधायक बिक्रम सिंह और पांवटा साहिब से भाजपा विधायक सुखराम चौधरी की संपत्ति भी घटी है। जिन नौ विधायकों की संपत्ति घटी है उनमें पांच भाजपा के और चार कांग्रेस के हैं।

Himachal Election 2022: Assets Comparison of Re-Contesting MLAs
Himachal Election 2022 - फोटो : अमर उजाला
किस पार्टी के विधायकों की संपत्ति में ज्यादा इजाफा हुआ? 
पार्टियों के हिसाब से बात करें तो पुन: चुनाव लड़ रहे भाजपा के 35 विधायकों की संपत्ति 2017 में औसतन 7.25 करोड़ रुपये थे। जो अब बढ़कर औसतन 10.46 करोड़ रुपये हो गई है। इसी तरह कांग्रेस के 20 विधायकों की औसत संपत्ति 2017 में 13.01 करोड़ रुपये थी, जो अब बढ़कर 15.31 करोड़ रुपये हो गई है। दो निर्दलीय विधायकों की औसत संपत्ति 3.68 करोड़ रुपये थी, जो अब बढ़कर 4.45 करोड़ रुपये हो गई है। वहीं, सीपीएम के इकलौते विधायक की संपत्ति 18.15 करोड़ रुपये थी, जो अब बढ़कर 19.46 करोड़ रुपये हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed