आज इंदौर आएंगी हिलेरी क्लिंटन, सुरक्षा एजेंसी ने लिया सड़क मार्ग का जायजा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका के 2016 चुनावों में इतिहास रचने वाली हिलेरी क्लिंटन आज इंदौर आएंगी। वह अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन की पत्नी हैं। हिलेरी करीब आधे घंटे तक एयरपोर्ट पर रुकने के बाद सड़क मार्ग से महेश्वर के लिए रवाना होंगी। हिलेरी की सुरक्षा के लिए अमेरिकी एजेंसी के साथ शहर के सीएसपी को भी तैनात किया गया है। इंदौर में हिलेरी की सुरक्षा के भारी इंतजाम किए गए हैं। आपको बता दें कि हिलेरी 2016 में अमेरिका में हुए चुनावों में राष्ट्रपति पद की दावेदार थीं और उन्होंने ट्रंप को कड़ी टक्कर दी थी।
हिलेरी के दौरे से पहले अमेरिकी सुरक्षा और खुफिया एजेंसी के अफसरों ने सड़क मार्ग का जायजा लिया। इस बात की जानकारी डीआईजी हरिनारायणचारी मिश्रा ने दी। वह मार्च 11-13 तक इंदौर में ही रहेंगी। इस दौरान वह वहां के पर्यटक स्थलों में घूमने जाएंगी। हिलेरी 8 वर्ष तक अमेरिका की प्रथम महिला रह चुकी हैं। वह करीब 5 बजे तक इंदौर पहुंचेंगी। उन्हें विशेष अतिथि का दर्जा प्राप्त रहेगा। हिलेरी की सुरक्षा के लिए तैनात सीएसपी मनोज रत्नाकर ने बताया, मंगलवार को हिलेरी विमान से जोधपुर (राजस्थान) के लिए रवाना होंगी।
ये हैं हिलेरी की उपलब्धियां
- अमेरिका में हुए 2016 चुनावों में हिलेरी राष्ठ्रपति पद की प्रबल दावेदार रह चुकी हैं। अमेरिका के 242 साल के इतिहास में वह पहली बार राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार थीं।
- साल 2000 में न्यूयॉर्क सीनेटर का चुनाव हुआ था, इसमें लड़ने और जीतने वाली वह पहली महिला थीं।
- हिलेरी को उनकी ऑडियो पुस्तक 'इट टेक्स अ विलेज' के लिए ग्रैमी पुरस्कार मिल चुका है।
- हिलेरी अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के कार्यकाल में विदेश मंत्री रह चुकी हैं।
- हिलेरी ने न्यूयॉर्क के डेमोक्रेट सीनेटर चुक स्कंबर के साथ काम किया, ताकि 21 अरब डॉलर की संघीय सहायता से 9/11 के बाद न्यूयॉर्क का पुर्ननिर्माण किया जा सके।
- हिलेरी ने नेशनल गार्ड के सदस्यों और आरक्षितों को पूर्ण मिलिटरी हेल्थ के फायदे पहुंचाने के लिए रिपब्लिक पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ भी काम किया।
- राज्य सचिव के पद रहते हुए हिलेरी ने अफ्रीका में एलजीबीटी अधिकारों के लिए जागरुकता फैलाई।
- साल 1988 और 1991 में वह अमेरिका के 100 शक्तिशाली वकीलों की सूची में शामिल थीं।