{"_id":"63183e4c6d13f7538e2e34fd","slug":"hijacker-who-hijacked-indian-airlines-plane-reveals-his-location-in-pakistan","type":"story","status":"publish","title_hn":"1981 हाईजैक मामला: भगोड़े आंतकी ने सोशल मीडिया पर शेयर की अपनी फोटो, पाकिस्तान में होने के दिए सबूत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
1981 हाईजैक मामला: भगोड़े आंतकी ने सोशल मीडिया पर शेयर की अपनी फोटो, पाकिस्तान में होने के दिए सबूत
Wed, 07 Sep 2022 12:16 PM IST
वीरेंद्र शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: वीरेंद्र शर्मा
Updated Wed, 07 Sep 2022 12:16 PM IST
सार
1981 में जरनैल सिंह भिंडरावाले की गिरफ्तारी के विरोध में पांच आंतकवादियों ने विमान को हाईजैक किया था। गजिंदर और उसके चार साथियों को पाकिस्तान में गिरफ्तार कर जेल में डाल दिया गया था।
विज्ञापन
इंडियन एयरलाइंस विमान को हाईजैक करने वाला आरोपी गजिंदर सिंह
- फोटो : social media
विस्तार
1981 में इंडिया एयरलाइंस विमान को हाईजैक करने वाले एक आंतकवादी का पाकिस्तानी कनेक्शन सामने आया है। इस आंतकवादी ने सोशल मीडिया पर खुद का एक फोटो पोस्ट कर पाकिस्तान में होने के सबूत दिए है। आंतकवादी गजिंदर सिंह 'दल खालसा' नामक एक कट्टरपंथी संगठन का सह-संस्थापक है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गजिंदर सिंह ने सोमवार को अपनी फेसबुक प्रोफाइल पर खुद की एक तस्वीर पोस्ट की। जिसमें वह पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के हसन अब्दाल में गुरुद्वारा पनिया साहिब के बाहर दिखाई दे रहा हैं। भारत ने गजिंदर सिंह का नाम जनवरी 2002 में मोस्ट वांटेंड आतंकियों की सूची में डाल दिया था और लगातार पाकिस्तान से भारत उसके प्रत्यर्पण की कोशिश कर रहा है।
इंडियन एयरलाइंस बोइंग 737 को किया था हाईजैक
गजिंदर सिंह समेत खालसा के पांच उग्रवादियों ने 29 सितंबर, 1981 को दिल्ली के पालम से अमृतसर के राजा सांसी हवाई अड्डे के लिए जा रहे इंडियन एयरलाइंस बोइंग 737 विमान को हाईजैक कर लिया था। विमान में 111 यात्री और चालक दल के 6 सदस्य सवार थे, जिन्हें पाकिस्तान के लाहौर ले जाया गया था। गजिंदर सिंह ने पाकिस्तान में भारत के तत्कालीन राजदूत नटवर सिंह के सामने अपनी मांग रखी थी। जिसमें अलग सिख होमलैंड, जरनैल सिंह भिंडरावाले और अन्य खालिस्तान आंदोलन के कट्टरपंथियों की रिहाई के अलावा 50 लाख अमरीकी डालर की मांग की थी।
विज्ञापन
आजीवन कारावास की सुनाई गई सजा
विमान को हाईजैक करने वाले उग्रवादियों पर पाकिस्तान में मुकदमा चलाया गया और अपहर्ताओं को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई। 14 साल सजा काटने के बाद अक्टूबर 1994 में गजिंदर सिंह रिहा हुआ था। भारत सरकार ने पाकिस्तान से उनके निर्वासन की मांग की गई। 2002 में भारत के टॉप 20 मोस्ट वांटेड आतंकियों की लिस्ट में गजिंदर सिंह का नाम शामिल था।