फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Hijab Row : Hijab controversy raged once again, now a ruckus due to tying scarves on the heads of Muslim girl students

Hijab Row : एक बार फिर गरमाया हिजाब विवाद, अब मुस्लिम छात्राओं के सिर पर स्कार्फ बांधने से हंगामा

Fri, 27 May 2022 06:08 AM IST
योगेश साहू एजेंसी, मंगलूरू (कर्नाटक)।
एजेंसी, मंगलूरू (कर्नाटक)। Published by: योगेश साहू Updated Fri, 27 May 2022 06:08 AM IST
सार

हिजाब पहने एक मुस्लिम छात्रा ने दावा किया, जो पहनना चाहें, उनके लिए सिर का स्कार्फ यूनिफॉर्म का भाग है। उसके मुताबिक, कॉलेज के प्रॉस्पेक्टस में भी इसका जिक्र है। यहां तक कि प्रवेश लेने से पहले हुए साक्षात्कार के दौरान प्रिंसिपल ने कुछ छात्राओं से यह बात कही थी।

विज्ञापन
Hijab Row : Hijab controversy raged once again, now a ruckus due to tying scarves on the heads of Muslim girl students
हिजाब विवाद (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : ANI

विस्तार

हिजाब मुद्दा एक बार फिर उस समय गरमा गया, जब यूनिवर्सिटी कॉलेज के विद्यार्थियों के एक समूह ने प्रदर्शन कर आरोप लगाया कि मुस्लिम छात्राएं कक्षा में सिर पर स्कार्फ बांधकर आ रही हैं। यूनिफार्म में प्रदर्शन कर रहे इन विद्यार्थियों ने आरोप लगाया कि 44 छात्राएं कॉलेज में हिजाब बांधकर आ रही हैं। उनमें से कुछ तो कक्षा में भी हिजाब पहन रही हैं। विद्यार्थियों ने आरोप लगाया कि एक प्रभावशाली स्थानीय नेता के दबाव के कारण कॉलेज प्राचार्य और अधिकारी इस मुद्दे से ठीक तरह नहीं निपट रहे।

विज्ञापन


उन्हें एक छात्र यूनियन नेता का भी समर्थन है। प्रदर्शनकारी छात्रों ने कहा, वे हाईकोर्ट के आदेश का पालन कराने की मांग कर रहे हैं। कॉलेज के अधिकारियों को ज्ञापन देने पर भी इसे लागू नहीं कराया गया। इसके बाद पीटीए बैठक बुलाई गई। इसमें अभिभावकों और प्रतिनिधियों ने हाईकोर्ट का आदेश लागू कराने पर जोर दिया, लेकिन उन्होंने कह दिया कि सिंडिकेट बैठक में इस पर निर्णय लिया जाएगा। इस प्रदर्शन की सूचना मिलने पर हाईकोर्ट का आदेश लागू कर दिया गया है। कुछ शिक्षक अब भी मुस्लिम छात्राओं को हिजाब पहनकर कक्षाओं में आने के लिए कह रहे हैं।
विज्ञापन


सिर पर स्कार्फ यूनिफॉर्म का भाग होने का दावा
हिजाब पहने एक मुस्लिम छात्रा ने दावा किया, जो पहनना चाहें, उनके लिए सिर का स्कार्फ यूनिफॉर्म का भाग है। उसके मुताबिक, कॉलेज के प्रॉस्पेक्टस में भी इसका जिक्र है। यहां तक कि प्रवेश लेने से पहले हुए साक्षात्कार के दौरान प्रिंसिपल ने कुछ छात्राओं से यह बात कही थी। हमें 16 मई को कॉलेज से एक मैसेज मिला है कि कक्षा में हिजाब की इजाजत नहीं है और सभी को यूनिफॉर्म में आना है। इस मुद्दे पर वह जिले के डिप्टी कमिश्नर से मिलकर इंसाफ मांगेंगी और कानूनी लड़ाई भी लड़ेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed