फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Hijab Row: BJP and Opposition face to face on Karnataka hijab controversy, Congress leaders target PM Modi

Hijab Controversy: हिजाब विवाद पर खड़गे ने भाजपा पर साधा निशाना, ओवैसी बोले- मुस्कान को सुरक्षा नहीं दे पाए

Fri, 11 Feb 2022 12:06 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Fri, 11 Feb 2022 12:06 PM IST
सार

कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि कर्नाटक में जो कुछ हो रहा है उसके लिए भाजपा जिम्मेदार है। इस मुद्दे के जरिए भाजपा पांचों चुनावी राज्यों में लाभ लेने की कोशिश कर रही है। 

विज्ञापन
Hijab Row: BJP and Opposition face to face on Karnataka hijab controversy, Congress leaders target PM Modi
कर्नाटक हिजाब विवाद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कर्नाटक के उडुपी में शुरू हुआ हिजाब विवाद हाई कोर्ट, सुप्रीम कोर्ट होते हुए संसद तक पहुंच गया है। शुक्रवार काे इस विवाद पर राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने सरकार पर निशाना साधा। खड़गे ने कहा कि कर्नाटक में जो कुछ भी हो रहा है, उसके लिए सरकार और विशेष रूप से भाजपा के सदस्य जिम्मेदार हैं। उन्होंने का कि पांच राज्यों में चुनाव हैं और हिजाब विवाद के जरिए भाजपा इसका लाभ उठाना चाहती है। 

विज्ञापन

 
खड़गे ने कहा कि, राज्यसभा में पीएम मोदी मौजूद थे। हमने महंगाई, बेरोजगारी, किसान, जीडीपी, राष्ट्रीय सुरक्षा और एकता पर मुद्दे उठाए, लेकिन इस पर कोई जवाब नहीं मिला। पीएम ने इस मुद्दों के बजाय कांग्रेस की आलोचना की। उन्होंने संसद का समय बर्बाद किया। अपने चुनावी अभियान को यहां भी जारी रखा। 
विज्ञापन


ओवैसी ने भी साधा निशाना 
AIMIM असदुद्दीन ओवैसी ने भी भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने जेड सिक्यूरिटी मुद्दे पर कहा कि जब कर्नाटक में मुस्कान को दर्जन भर लड़के घेर लेते हैं, तो ओवैसी की सुरक्षा से क्या फायदा। उन्होंने कहा कि मुझे सुरक्षा नहीं चाहिए। समाज के हर तबके, हर धर्म के लोगों को समान सुरक्षा मिले। आप मुस्कान को सुरक्षा नहीं दे सकते तो मुझे भी नहीं चाहिए। आजकल नेता लोगों ने फैशन बना लिया है कि चार-चार बंदूकधारी लोग उनके आसपास रहें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


महाराष्ट्र में भी शुरू हुआ विरोध 
हिजाब विवाद का मामला महाराष्ट्र भी पहुंच गया है। इसको लेकर मालेगांव में विरोध प्रदर्शन हुआ, जिसके बाद गृहमंत्री दिलीप वलसे पाटिल ने कहा कि किसी को कहीं पर विरोध करने की अनुमति नहीं है। अगर कोई विरोध करता है तो शांति से करे। पुलिस का सहयोग करें और राजनीतिक दलों से अपील है कि वे किसी को शांति भंग करने के लिए उकसाएं नहीं। 

भाजपा ने बताया था कांग्रेस को जिम्मेदार
इससे पहले कर्नाटक भाजपा ने इस मुद्दे के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार बताया था। दरअसल, एक दिन पहले इस मसले पर कर्नाटक भाजपा की ओर से एक ट्वीट किया गया था, इसमें कहा गया था कि पूरे मामले के लिए कांग्रेस नेता ही जिम्मेदार हैं। हाईकोर्ट में हिजाब विवाद का केस लड़ने वाला कांग्रेस का ही सदस्य है। 


यहां से शुरू हुआ विवाद
कर्नाटक सरकार में हिजाब को लेकर विवाद की शुरुआत जनवरी 2022 के दौरान हुई थी। उस वक्त उडुपी के एक सरकारी कॉलेज में छह छात्राएं हिजाब पहनकर कॉलेज पहुंच गई थीं। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले ही कॉलेज प्रशासन ने छात्राओं को हिजाब पहनने के लिए मना किया था। इसके बावजूद छात्राएं हिजाब पहनकर पहुंचीं। उन्हें रोका गया तो दूसरे कॉलेजों में भी विवाद होने लगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed