फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   'Highly Objectionable,' MEA on British High Commissioner in Islamabad visit to Pakistan-occupied Kashmir

MEA: 'भारत की संप्रभुता और अखंडता का उल्लंघन', ब्रिटिश उच्चायुक्त के पीओके दौरे पर भारत ने जताई कड़ी आपत्ति

Sat, 13 Jan 2024 04:14 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 13 Jan 2024 04:14 PM IST
सार

MEA: ब्रिटेन की उच्चायुक्त के हालिया पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर के दौरे पर भारत ने कड़ी आपत्ति जताई है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि इस तरह भारत की संप्रभुता और अखंडता के उल्लंघन को स्वीकार नहीं किया जा सकता है।
 

विज्ञापन
'Highly Objectionable,' MEA on British High Commissioner in Islamabad visit to Pakistan-occupied Kashmir
इस्लामाबाद में ब्रिटिश उच्चायुक्त जेन मरियट। - फोटो : एक्स

विस्तार

इस्लामाबाद में ब्रिटेन की उच्चायुक्त जेन मैरियट ने विदेश कार्यालय के एक अधिकारी के साथ हाल ही में पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर का दौरा किया। इस पर शनिवार को भारत ने कड़ी आपत्ति जताई। विदेश मंत्रालय (एमईए) ने कहा कि उसने इस मामले पर नई दिल्ली में ब्रिटिश उच्चायुक्त के सामने कड़ा विरोध दर्ज कराया है। 

विज्ञापन

'भारत की संप्रभुता-अखंडता का उल्लंघन स्वीकार्य नहीं'
एमईए ने एक बयान में कहा, "भारत ने बुधवार को पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) में एक अधिकारी के साथ ब्रिटेन की उच्चायुक्त की अत्यधिक आपत्तिजनक यात्रा को गंभीरता से लिया है। भारत की संप्रभुता और अखंडता के उल्लंघन को स्वीकार नहीं किया जा सकता।" मंत्रालय ने बताया कि विदेश सचिव ने इस पर भारत में ब्रिटेन के उच्चायुक्त के सामने कड़ा विरोध जताया है। मंत्रालय ने आगे कहा, केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर और लद्दाख भारत का अभिन्न हिस्सा रहे हैं और हमेशा रहेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले अमेरिकी राजदूत ने भी किया था पीओके का दौरा
इसी तरह, पिछले साल अक्तूबर में इस्लामाबाद में अमेरिकी राजदूत डोनाल्ड ब्लूम ने भी पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर का दौरा किया था। तब भी नई दिल्ली ने वॉशिंगटन के सामने अपने अपनी कड़ी आपत्ति दर्ज कराई थी। भारत ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से उसकी संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का सम्मान करने का आग्रह किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed